Kalyan Singh Health Update: कल्याण सिंह की हालत अस्थिर, आने वाले अगले दो दिन अहम, जानें अब कैसी है तबीयत

एसजीपीजीआई में भर्ती कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की पल-पल निगरानी कर रही विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बताया कि उनके स्वास्थ्य के लिहाज से आने वाले अगले दो दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं।;

Newstrack :  Newstrack - Network
Published By :  Shashi kant gautam
facebook icon
Update:2021-07-20 13:39 IST
Kalyan Singh, admitted in SGPGI, told that the next two days are very important in terms of his health.

एसजीपीजीआई में भर्ती कल्याण सिंह: डिजाईन फोटो- सोशल मीडिया 

  • whatsapp icon

Kalyan Singh Health Update: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की हालत अस्थिर है। राजधानी के रायबरेली रोड स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में भर्ती कल्याण सिंह (Kalyan Singh) की स्थिति खराब है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ़ हो रही है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की पल-पल निगरानी कर रही है। उनके स्वास्थ्य के लिहाज से आने वाले अगले दो दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं।

बता दें कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। कल्याण सिंह को 4 जुलाई को एसजीपीजीआई में भर्ती किया गया था। इससे पहले उनका इलाज गोमती नगर इलाके के लोहिया संस्थान में चल रहा था। वहां उन्हें 21 जून को भर्ती कराया गया था।

कल्याण सिंह को सांस लेने में तकलीफ

संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) की ओर से मंगलवार को जारी किए गए स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक कल्याण सिंह की हालत स्थिर नहीं है। शनिवार शाम को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद कल्याण सिंह की 'ऑक्सीजन थेरेपी' शुरू की गई। सांस लेने में तकलीफ और बढ़ने पर रविवार शाम से उन्हें 'नॉन इनवेसिव वेंटीलेशन' पर रखा गया था।

चार जुलाई को एसजीपीजीआई में हुए थे भर्ती

संस्थान द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पीसीएम, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडॉक्रिनलॉजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आर. के. धीमान भी नियमित रूप से उनके इलाज की निगरानी कर रहे हैं। गौरतलब है कि 89 वर्षीय कल्याण सिंह को गत चार जुलाई को संक्रमण और बेहाशी के कारण एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में चल रहा था।

सीएम योगी ने जाना हाल चाल: फोटो- सोशल मीडिया

सीएम योगी ने जाना हाल चाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब तक कई बार उनका हालचाल लेने के लिए अस्पताल जा चुके हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी उनका हालचाल जाना। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उनसे मिल चुके हैं। बुधवार को रक्षा मंत्री एक बार फिर लखनऊ में होंगे और वह कल्याण सिंह से मिलने अस्पताल जाएंगे।

राजनाथ सिंह करेंगे कल्याण सिंह से भेंट

राजनाथ सिंह एक दिवसीय दौरे पर 21 जुलाई को लखनऊ पहुंच रहे हैं। मल्टी लेवल पार्किंग के सामने स्थापित स्व. लालजी टंडन की प्रतिमा का प्रात: 11 बजे अनावरण करेंगे। इसके बाद एसजीपीजीआई में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश कल्याण सिंह से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे। इसके बाद दोपहर में ही एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Tags:    

Similar News