Kargil Vijay Diwas: शहीदों का बलिदान कभी नहीं भूलेगा देश: सीएम योगी आदित्यनाथ

राजधानी लखनऊ के कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में शहीदों को याद किया गया, इस मौक़े पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पण किया।

Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-07-26 07:41 GMT

 शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पअर्पित करते हुए सीएम योगी: फोटो- आशुतोष त्रिपाठी- न्यूजट्रैक

Kargil Vijay Diwas: राजधानी लखनऊ के कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में शहीदों को याद किया गया, इस मौक़े पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पण किया। इस मौक़े पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, मंत्री आशुतोष टंडन, मंत्री महेंद्र सिंह मेयर संयुक्ता भाटिया भी मौजूद रहीं।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कारगिल विजय के मौक़े पर पूरे देशवासियों बधाई देते हुए कहा कि कारगिल में भारतीय सेना का पराक्रम पूरी दुनिया ने देखा था।


शहीदों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता और इसके लिए उन्हें देश हमेशा याद रखेगा।


भारतीय सैनिकों ने विपरीत परिस्थितियों में अपने पराक्रम का परिचय देते आज के ही दिन कारगिल में विजय दिलाई थी।


आज का दिन भारत के शौर्य, पराक्रम और स्वाभिमान का दिन है।


भारत की सेना दुनिया के अंदर सबसे बहादुर सेना है। भारत के हर एक नागरिक को सेना पर गौरव की अनुभूति करनी चाहिए। इस अवसर पर कारगिल में शहीद होने वाले सैनिकों के परिवारों का मुख्यमंत्री ने सम्मान किया।

Tags:    

Similar News