Kisan Morcha : किसान मोर्चा का एलान, 27 सितम्बर को होगा सम्पूर्ण भारत बंद

Kisan Morcha : संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने लखनऊ प्रेसक्लब में की प्रेसवार्ता।

Published By :  Shraddha
Update: 2021-09-10 11:36 GMT

संयुक्त किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने लखनऊ प्रेसक्लब में की प्रेसवार्ता (Photo Ashutosh Tripathi)

Kisan Morcha : संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने लखनऊ प्रेसक्लब में की प्रेसवार्ता। इस प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद की घोषणा की है।


 पदाधिकारियों ने लखनऊ प्रेसक्लब में की प्रेसवार्ता (फोटो - न्यूजट्रैक)

इस भारतबंद को कामयाब बनाने के लिए 17 सितम्बर को हर ज़िले के हेडक्वॉर्टर पर उस किले के किसान संगठन के साथ-साथ मज़दूर संगठन, दलित संगठन, महिला संगठन के साथ एक बैठक करेगा। जिसमें यह तय किया जाएगा कि सम्पूर्ण भारत बंद को कैसे कामयाब किया जाए।


संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद की घोषणा की (फोटो - न्यूजट्रैक)

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में किसान गन्ना मूल्य, आवारा पशु और मुफ़्त बिजली की माँग को लेकर भी आंदोलनरत रहेगा।

Tags:    

Similar News