Lucknow News: खतरे में लखनऊ इसरो शाखा, राजधानी पर आतंकी हमले का अलर्ट

Lucknow News: लखनऊ इसरो शाखा पर आतंकियों का खतरा मंडराता नजर आ रहा है इसके बावजूद प्रशासन अपनी आंखें बंद किया हुआ है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shraddha
Update: 2021-07-10 04:49 GMT

लखनऊ ISRO शाखा का केंद्र (कॉन्सेप्ट फोटो -सोशल मीडिया)

Lucknow News: लखनऊ की इसरो (ISRO) शाखा पर आतंकियों का खतरा मंडराता नजर आ रहा है लेकिन इसके बावजूद प्रशासन अपनी आंखें बंद किया हुआ है। कुर्सी रोड स्थित इसरो के गेट पर फल, सब्जी मंडी लग रही है। बताया जा रहा है कि दो साल पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (Indian Space Research Institute) को रिपोर्ट भेजकर इसरो संस्थान में आतंकी घुसपैठ की आशंका जताई थी।

आपको बता दें कि लखनऊ के इसरो शाखा पर संकट दिखता नजर आ रहा है। दो साल पहले 3 जुलाई को आतंकी हमले की आशंका जताई गई थी। इसके साथ संस्थान में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलों ने भी नगर निगम को पत्र भेजकर इसरो की बाउंड्रीवॉल पर अवैध कब्जे को हटवाने का आग्रह किया था। लेकिन इसको लेकर प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया।

लखनऊ की इसरो संस्थान के आतंकी हमले को लेकर पुलिस और नगर निगम आंख मूंदे हुए हैं। इस संस्थान के सामने मंडी सजी रहती है। कभी -कभी नगर निगम का दस्ता कार्रवाई करके चला आता है और उसके बाद फिर पहले की तरह हो जाता है।

लखनऊ के टेढ़ी पुलिया से लेकर इसरो तिराहे तक पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं और लोग इस संस्थान के सामने वाले जाम से परेशान रहते हैं। गुडंबा पुलिस आराम से यह सब नजारा देखती रहती है और सड़कों को अतिक्रमण के हवाले कर दिया है। 

Tags:    

Similar News