Lucknow News: राजनाथ सिंह बुधवार को करेंगे लालजी टंडन की प्रतिमा का अनावरण, CM योगी भी रहेंगे मौजूद

Lucknow News: राजनाथ सिंह ने हजरतगंज के सामने स्थापित स्वर्गीय लालजी टंडन पूर्व राज्यपाल मध्य प्रदेश एवं बिहार की प्रतिमा का प्रातः 11 अनावरण करेंगे।

Written By :  Shreedhar Agnihotri
Published By :  Dharmendra Singh
Update: 2021-07-19 17:16 GMT

लालजी टंडन ( फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

Lucknow News: लखनऊ के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक दिवसीय दौरे पर बुधवार 21 जुलाई को लखनऊ पहुंच रहे हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह प्रातः 10:35 बजे लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उसके बाद वहां से हजरतगंज के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां मल्टी लेवल पार्किंग, हजरतगंज के सामने स्थापित स्वर्गीय लालजी टंडन पूर्व राज्यपाल मध्य प्रदेश एवं बिहार की प्रतिमा का प्रातः 11 अनावरण करेंगे।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अनावरण कार्यक्रम के बाद अपराह्न 12 बजे वहां से प्रस्थान कर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) पहुंच कर वहां भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश कल्याण सिंह से भेंट कर स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे। पीजीआई से अपराह्न 12:40 बजे सीधे लखनऊ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और अपराहन 1:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना हों जाएंगे।
आपको बता दें प्रतिमा के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति मिल गई है। इसके अलावा कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और डा. दिनेश शर्मा के भी मौजूद रहने की जानकारी मिली है।
इस बारे में जानकारी देते हुए स्वर्गीय टंडन के पुत्र और नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल ने बताया कि कांस्य की यह प्रतिमा साढ़े बारह फीट ऊंची है। यह हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग के सामने फांउटेन के पीछे प्रतिमा लगायी गयी है। इसके साथ ही प्रतिमा के सामने बने पिंक पुलिस बूथ को भी हटाने का काम किया जा रहा है।

नगर निगम सदन के द्वारा स्वर्गीय लालजी टंडन की प्रतिमा लगाने का फैसला लिया था। लखनऊ के सांसद के अलावा लालजी टंडन नगर निगम के सभासद भी रहे थे। उनका उनका हर वर्ग के लोग सम्मान करते थे।

जानिए कौन थे लालजी टंडन

लालजी टंडन बीजेपी के दिग्गज नेताओं में शामिल थे। वह पहली बार साल 1960 में पार्षद बने थे। वह दो बार पार्षद चुने गए थे। इसके साल 1978 में पहली बार विधान परिषद पहुंचे थे। वह दो बार विधान परिषद के लिए चुने गए। 1996 में पहली बार विधायक बने थे। उत्तर प्रदेश के वह तीन बार विधायक रहे। इसके बाद 2009 में पहली बार लोकसभा पहुंचे थे।
1991-92 में कल्याण सिंह की सरकार में लालजी टंडन मंत्री बनाए गए थे। उत्तर प्रदेश में जब भाजपा और बसपा गठबंधन की सरकार थी, तो वह नगर विकास मंत्री बने थे। इसके अलावा वह विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे। साल 2018 में उनको बिहार का राज्यपाल बनाया गया। इसके बाद वह साल 2019 में मध्य प्रदेश का राज्यपाल बने थे।







Tags:    

Similar News