Lucknow News: मंहगाई ने बिगाड़ा घर का बजट, थाली से गायब हुई सब्जी

पेट्रोल, डीजल और सब्जी के दामों में हुई बेतहाशा बढ़ोत्तरी का असर अब लोगों की रसोई पर दिखने लगा है।

Report :  Krantiveer
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-07-17 15:15 GMT

आसमान छूते सब्जियों के दाम (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Lucknow News: बढ़ती मंहगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल, डीजल और सब्जी के दामों में हुई बेतहाशा बढ़ोत्तरी का असर अब लोगों की रसोई पर दिखने लगा है। हाल के दिनों में फलों और सब्जियों के दामों में भारी उछाल आया है। इससे आमजन की थाली से सब्जी और दाल दूर होती दिख रही है। बढ़ती मंहगाई से मध्यम और निम्न वर्गीय परिवार काफी प्रभावित हो रहा है।

मंहगाई का असर निजी परिवहन सेवाओं पर भी पड़ा है। टैक्सी, ई-रिक्शा और निजी बसों का किराया बढ़ जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में हो रही बढ़ोतरी से बाजार चढ़ गया है। डीजल और पेट्रोल 90 से 100 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि रसोई गैस की कीमत 914 रुपये प्रति सिलिडर पहुंच गई है। इससे सभी तबके के लोग प्रभावित हैं। मंहगाई की मार से निजी परिवहन सेवाएं भी अछूती नहीं हैं। आलम ये है कि मंहगाई की दुहाई देकर अब मनमाना किराया 15 से 20 रुपये तक वसूल किया जा रहा है।

कमोवेश यही हाल टैंपो, टैक्सी का भी है। जो पेट्रोल-डीजल मंहगा होने की दुहाई देकर यात्रियों से मनमाना किराया वसूल करते हैं। वहीं लोगों का कहना है कि मंहगाई में रोज बढ़ोत्तरी हो रही है। पेट्रोल का दाम 100 के करीब पहुँच गया है साथ ही सब्जियों और फलों के दाम भी आसमान छू रहे है। इससे परिवार का खर्च चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खाने की थाली से सब्जियां गायब हो गई हैं। साथ ही मंहगाई से घर का बजट बिगड़ गया है।

Tags:    

Similar News