Lucknow News : 'थप्पड़बाज' लड़की का नया वीडियो हुआ वायरल, पड़ोसी से लड़ते हुए आई नजर, देखें Video

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कैब ड्राइवर की पिटाई करने वाली युवती का एक और वीडियो सामने आ रहा है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-08-05 12:28 GMT

थप्पड़बाज लड़की (डिजाइन फोटो सोशल मीडिया)

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कैब ड्राइवर की पिटाई करने वाली युवती का एक और वीडियो सामने आ रहा है। इस वीडियो में युवती अपने पड़ोसियों से लड़ते हुए दिखाई दे रही है। बता दें कि कैब ड्राइवर को बीच सड़क पर पिटाई करने वाली लड़की का नाम प्रियदर्शिनी यादव है। इस समय प्रियदर्शिनी यादव सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही हैं। वहीं इस बीच प्रियदर्शिनी का एक पुराना वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो सुर्खियों का विषय बन गया है।

गौरतलब है कि राजधानी में बीच सड़क पर प्रियदर्शिनी ने कैब ड्राइवर को जमकर पीट दिया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन इस बार एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने पड़ोसी के गेट के रंग को लेकर लड़ती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो में पुलिसवालों की आवाज आ रही है जो उसे समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

इस वीडियो में प्रियदर्शिनी यादव कह रही है कि, इन्होंने (पड़ोसी) काले रंग से गेट पेंट कराया है। इस एंटी ब्लैक पेंट कराए। क्योंकि यहां पर इंटरनेशनल ड्रोन उड़ते हैं। इसके वजह से पूरे कॉलोनी को खतरा हो सकता है। इस दौरान वहां खड़े लोग उसकी बाते सुन हंसने लगते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं प्रियदर्शिनी यादव ने आगे कहा है कि, ये लोग ( पड़ोसी) उन्हें गली दे रहे थे। और लोगों को बुला लिए मुझे डंडे से मारने के लिए। इस दौरान प्रियदर्शिनी पुलिसवालों से पूछती है कि क्या कोई घर काला पेंट कर सकता है। जिसपर पुलिसवाले कहते ही कि नहीं काला पेंट नहीं लग सकता है।

Full View

आपको बता दें कि प्रियदर्शिनी यादव कैब ड्राइवर को सड़क पर जमकर पीट दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। 2 अगस्त को प्रियदर्शिनी का ड्राइवर की पिटाई वाला वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद सच सामने आया। जिसके बाद पुलिस ने प्रियदर्शिनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। जिसके बाद प्रियदर्शिनी के खिलाफ डकैती के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। चालक शहादत ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि महिला ने बिना किसी गलती के उसे सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारा, उसका फोन तोड़ दिया और कॉलर से पकड़ लिया। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसने कार के डैशबोर्ड में रखे 600 रुपये लूट लिए।

Tags:    

Similar News