Akhilesh Yadav के इस ट्वीट पर भड़के यूजर, BJP ने कसा तंज, तो ट्वीट किया डिलीट

Akhilesh Yadav Tweet: अखिलेश यादव ने आज ट्वीट कर कहा कि आपको और आपके परिवार को रामनवमी की अनंत मंगलकामनाएं!

Newstrack :  Network
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2021-10-14 08:21 GMT

अखिलेश यादव (फोटो- सोशल मीडिया)

Akhilesh Yadav Tweet: समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा (Former Union Minister Anand Sharma) के एक ट्वीट पर इन दिनों बवाल मचा है। दोनों नेताओं ने ट्वीट कर लोगों को महानवमी (Mahanavmi) पर रामनवमी (Ramnavmi) की बधाई दे दी है। इनके ट्वीट (Tweet) के बाद यूजर ने दोनों को ट्रॉल करना शुरू कर दिया। हालांकि, दोनों नेताओं ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है।



दोनों नेताओं ने ट्वीट हटा लिया

Akhilesh yadav tweet - अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav Ki Khabar) ने आज ट्वीट कर कहा कि आपको और आपके परिवार को रामनवमी की अनंत मंगलकामनाएं!। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता आनंद शर्मा (Congress leader Anand Sharma) ने ट्वीट (Tweet) कर लिखा कि रामनवमी के शुभअवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। दोनों नेताओं के ट्वीट करते ही यूजर उन्हें ट्रॉल करने लगे, जिसके बाद अखिलेश यादव ने पुराने ट्वीट को हटाकर नया ट्वीट किया। इस बार उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आपको और आपके परिवार को महानवमी की अनंत मंगलकामनाएं!

बीजेपी नेता ने कसा तंज

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav Tweet) की इस ट्वीट पर बीजेपी ने तंज कसा है। बीजेपी यूपी के हैंडल से ट्वीट किया गया है कि जिस अखिलेश यादव को यह तक नहीं पता कि रामनवमी और महानवमी में क्या अंतर है, वो 'राम' और 'परशुराम' की बात करते हैं। अखिलेश जी जनता को 'टोपी' मत पहनाइए, वह आप पर ज्यादा अच्छी लगती है। वहीं, बीजेपी नेता अमित मालवीय ने भी तंज कसते हुए कहा कहा कि रामनवमी का पर्व चैत्र मास में मनाया जाता है और शारदीय नवरात्रों में महानवमी होती है, जो मां दुर्गा की आराधना का दिन है। इसके बाद दशहरा आता है। उन्होंने आगे कहा कि यही होता है जब कार सेवकों पर गोली चलाने वाले चुनाव आते ही हिंदू बनने का ढोंग करने लगते हैं।

कब मनाई जाती है रामनवमी

चैत्र मास में शुक्ल पक्ष की नवमी तारीख को रामनवमी मनाया जाता है। रामनवमी के साथ चैत्र नवरात्रि का भी समापन होता है। इस बार राम नवमी 21 अप्रैल को मनाया गया था। इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था, उस दिन चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि थी। यह दिन राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

Tags:    

Similar News