Lucknow News: अक्टूबर से एक नवंबर तक भारतीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन

17 अक्टूबर को होगा भारतीय सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारम्भ

Newstrack :  Network
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-10-08 16:15 GMT

भारतीय संस्कृति महोत्सव से संबंधित की फाइल तस्वीर (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Lucknow News: भारतीय सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारम्भ 17 अक्टूबर  को किया जायेगा। रेनबो सेवा ट्रस्ट की ओर से 15 दिवसीय महोत्सव में भारत की कला संस्कृति देखने को मिलेगी। शुक्रवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश राज गुप्ता ने बताया कि  ट्रस्ट एक उत्कृष्ट समाजसेवी संस्था है। 'वन  डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट' को बढ़ावा देने,  भारत में लुप्त हो रही कला संस्कृति को बचाने और विभिन्न राज्यों की हस्तशिल्प कला को प्रोत्साहन के लिए 17 अक्टूबर से एक नवंबर  तक ये महोत्सव लगाया जा रहा है। इसका उद्घाटन  शाम 6 बजे महापौर श्रीमती संयुंक्ता भाटिया करेंगी।

यह महोत्सव झूलेलाल वाटिका निकट हनुमान सेतु मन्दिर में आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव की थीम महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत है। इसके अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी विकास हम कहा है और कहां जाना है, पर्यावरण सुरक्षा समस्या व समाधान,महिला सुरक्षा एवं  सशक्तिकरण बाल विकास बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं, ज्वलंत समस्यायें कैसे हो परिवर्तन दिशा दशा एवं नज़ारें, शिक्षा स्वास्थ्य एवं खेल समाजिक प्रगति के आधार स्तम्भ, जनसंख्या वृद्धि, भिक्षावृत्ति, वेष्यावृत्ति रोकना कैसे कहां क्या, कृषि और ग्रामोद्योग, उत्तर प्रदेश के पौराणिक धर्मस्थलों नदियों तालाबों कुओं को विकसित व पुनर्जीवित करना, विकलांग, विधवा वृद्ध महिलायें एवं पुरूषों को आत्मनिर्भर और आत्मसम्मान दिलाने का प्रयास करना उत्तर प्रदेश व देश की लुप्त हो रही कलाओं एवं संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यक्रम होंगे । इसके साथ खेल खो-खो, रेसलिंग अन्य प्रतियोगितायें भी महोत्सव में होंगी।  इस महोत्सव में बाल रत्न सम्मान, महिला सम्मान, लखनऊ रत्न सम्मान एवं अन्य सम्मानों से सम्मानित किया जायेगा।

भारतीय सांस्कृतिक महोत्सव में 'क्लीन यूपी, ग्रीन यूपी'' के तहत वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, स्वच्छता के कार्यक्रम होंगे।  इसके अलावा शिक्षा युवक एवं युवतियों के अन्दर आत्मविश्वास जागाना एवं उनके अन्दर छिपी हुई प्रतिभा को प्रतियोगिता के माध्यम से उजागर करना व उन्हें आगे बढ़ाना है। प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी, लोक-कल्याणकारी, विकास-कलयाणकारी योजनाओं के प्रति युवा पीढ़ी को जागृत करके जन-जागरण अभियान से जोड़ना साथ ही साथ सरकारी गैर-सरकारी संस्थाओं को एक मंच पर लाकर उत्तर प्रदेश को रोजगार व स्वरोजगार के प्रति लोगों को जागरूक करना, महिलाओं के सामाजिक उत्थान में भागीदारी सुनिश्चित करना जिससे उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश के रूप में विकसित करने में एवं सरकार के कार्यों एवं उपलब्धियों को महोत्सव के माध्यम से जन साधारण तक पहुंचाने का पूर्ण प्रयास कर रही है। 

उन्होंने बताया कि बताया पर्यावरण, स्वच्छता, कृषि, स्वास्थ, कला संस्कृति , सामाजिक सेवा एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में समाजहित में अग्रणि भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं, कर्मचारियों, अधिकारियों को यूपी रत्न 2017 से सम्मानित किया जायेगा। लखनऊ वासियों को बहुरंगी स्टाल प्रदर्शनी झूलों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों (भोजपुरी, अवधी, बुंदेलखण्डी, ब्रज, राजस्थानी, पंजाबी, उत्तराखण्डी का लोक नृत्य एवं लोक गायन) कवि सम्मेलन मुशायरा, राक बैण्ड, स्टार नाइट, नाटक मंचन कामेडी नाइट, मैजिक एवं कठपुतली के माध्यम से स्वस्थ मनोरंजन देने का पूर्ण प्रयास किया जायेगा।

Tags:    

Similar News