Lucknow News: लखनऊ में बोले सीएम योगी, महाभारत के रिश्ते देखने हैं तो ये समाजवादी पार्टी के अंदर देखने को मिल जाएंगे

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चाचा-भतीजों के महाभारत के ये जितने रिश्ते थे, कहीं देखने हैं तो ये समाजवादी पार्टी के अंदर देखने को मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में क्या स्थिति है।;

Written By :  Shreedhar Agnihotri
Published By :  Deepak Kumar
Update:2022-02-17 22:10 IST

सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल तस्वीर)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने कहा कि चाचा-भतीजों के महाभारत के ये जितने रिश्ते थे, कहीं देखने हैं तो ये समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अंदर देखने को मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में क्या स्थिति है। एक नए भारत का नया उत्तर प्रदेश आज हम सबके सामने हैं। 2017 से पहले भय, दहशत, दंगा, कर्फ्यू उत्तर प्रदेश की पहचान थी। उत्तर प्रदेश के अंदर जब दंगे होते थे तो महीनों कर्फ्यू लगता था, अराजकता थी।

25 करोड़ जनता के विकास के बारे में सपा के पास कोई कार्ययोजना नहीं: सीएम योगी

गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा (Sarojini nagar Assembly of Lucknow) में भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह (BJP candidate Rajeshwar Singh) के लिए जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर 25 करोड़ जनता के विकास के बारे में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पास कोई कार्ययोजना नहीं थी।

उन्होंने कहा कि कार्ययोजना होती भी कैसे। उस समय के मुख्यमंत्री 12 बजे सोकर उठते थे। दो बजे तक तैयार होते थे। चार बजे तक उनकी मित्रमंडली आ जाती थी तो प्रदेश के लिए तो उनके पास समय था ही नहीं और चाचा वसूली में बड़े माहिर थे, कोई नियुक्ति निकलती थी। सीएम योगी ने कहा कि चाचा-भतीजों के महाभारत के ये जितने रिश्ते थे, कहीं देखने हैं तो ये समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अंदर देखने को मिल जाएंगे। इसलिए मैं धन्यवाद दूंगा अपर्णा यादव  को कि समय रहते उन्होंने अपने को वहां से अलग कर लिया।  

पांच वर्ष के बाद भय से मुक्त है उत्तर प्रदेश

सीएम योगी (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि आप तो इस सरोजनीनगर क्षेत्र में रह रहे हैं। यह नवविकसित क्षेत्र है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Western Uttar Pradesh) और मध्य उत्तर प्रदेश (Central Uttar Pradesh) में जाएंगे तो बेटियां स्कूल नहीं जा सकती थीं। सूर्यास्त से पहले हर व्यापारी अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान को बंद करके अपने घरों को जाने के लिए मजबूर था। व्यापारी पलायन कर रहा था। सत्ता के संरक्षण में पेशेवर दंगाई और माफिया प्रदेश के अंदर फलफूल रहे थे।

आज वहीं, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) पांच वर्ष के बाद भय से मुक्त है, दंगों से मुक्त है, कर्फ्यू से मुक्त है, अराजकता से मुक्त है। अब उत्तर प्रदेश में कर्फ्यू नहीं शानदार कांवड़ यात्रा निकलती है। उन्होंने कहा कि ये वही उत्तर प्रदेश है जहां बड़े बड़े माफिया सत्ता के शागिर्द बनते थे। उसका कोई बाल बांका नहीं कर पाता था। उन्होंने कहा आपने देखा होगा हमारी सरकार केवल विकास नहीं कराती है हमारी सरकार ने बुलडोजर का भी इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि सपा के लिए सबका साथ और केवल सैफई खानदान का विकास ही नारा था।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News