Up Election 2022 : भाजपा पश्चिमी यूपी में उतारने जा रही है अपना ट्रम्प कार्ड, पीएम मोदी संभालेंगे कमान

Up Election 2022 : नरेन्द्र मोदी 31 (Narendera Modi) जनवरी को वर्चुअल रैली (virtual rally) करेंगे, लेकिन उनकी इस रैली को लेकर भाजपा (Bjp) खेमा पूरी तरह से इस बात से आश्वस्त है।

Published By :  Ragini Sinha
Update:2022-01-30 11:24 IST

Up Election 2022

UP Election 2022 : यूपी विधानसभा (Up Election 2022)  के दो चरणों में होने वाले चुनाव के लिए इन दिनों सत्ता पक्ष भाजपा और मुख्य विपक्षी दल सपा रालोद (SP RLD) गठबन्धन के बी प्रचार प्रसार की टक्कर है। जहां विपक्ष की तरफ से अखिलेश जयंत की जोडी सत्ता पक्ष पर हमलावर है। वहीं, जेपी नढ्ढा (JP Nadda), अमित शाह (Amit shah), राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), योगी आदित्यनाथ (Yogi adityanath) विपक्ष की कमियों को गिनाने में लगे हैं। इन सबके बीच भाजपा (Bjp) अब अपने ट्रम्प कार्ड यानी कि प्रधानमंत्री मोदी (Pm Modi) को कल से चुनाव प्रचार में उतारेगी। 

नरेन्द्र मोदी 31 (Narendera Modi) जनवरी को वर्चुअल रैली (virtual rally) करेंगे, लेकिन उनकी इस रैली को लेकर भाजपा (Bjp) खेमा पूरी तरह से इस बात से आश्वस्त है। सोमवार को उनके स्टार प्रचारक (star campaigner) से पूरे पश्चिमी यूपी का माहौल बदल जाएगा और नाराज चल रहे जाटों को पूरी तरह से भाजपा (Bjp) के पक्ष में मोड़ा जा सकेगा।  

पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इस इलाक़े में 10 और 14 फरवरी को मतदान (Vote)  होना है. इसके लिए सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Pm narendra modi) ने खुद अपने सोशल मीडिया (Social Media) अकाउंट ट्विटर पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। इसी के साथ उन्होंने प्रदेश की जनता से नमो एप (Namo App) के जरिए रैली के लिए सुझाव मांगे हैं। 

उल्लेखनीय है कि पिछले साल किसान आंदोलन (Kisan Andolan) को लेकर जाटों की नाराजगी को लेकर भाजपा हाईकमान (BJP High Command) बेहद चिंतित दिख रहा है। इसके लिए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah), पार्टी अध्यक्ष जेपी नढ्ढा (Party President JP Nadha)  और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) लगातार इस क्षेत्र में घर घर जाकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का काम कर रहे हैं। 

चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल सक्रिय

दरअसल, यह वहीं क्षेत्र है जो किसान आंदोलन (Kisan Andolan) के समय पूरे देश में केन्द्र रहा है। इनमें मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बागपत और गौतमबुद्धनगर शामिल है। इस चुनाव में किसानों की पार्टी कही जाने वाली राष्ट्रीय लोकदल बेहद सक्रिय है और उसका सपा से गठबन्धन है और यह गठबन्धन भाजपा को बडी चुनौती देने में लगा हुआ है। 

भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में  हिंदुत्व व राष्ट्रवाद की अलख और तेज करना चाहती है। इसके जरिए मतदाताओं में पैठ गहरी करने की कोशिश पार्टी काफी समय से कर रही है। पिछले चुनाव भाजपा ने इन मुद्दों पर सत्तारुढ़ सपा को घेरा था और प्रचंड बहुमत से सत्ता में आई थी। इसलिए भाजपा की रणनीति है कि प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुअलरैली के सहारे इस पूरे क्षेत्र को साधा जा सके। प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने नमो एप से इसके लिए सुझाव मांगे हैं। 

इन पांच जिलों में दो दर्जन विधानसभा सीटें प्रभावित होगी

भाजपा की तरफ से कहा गया है कि आगे भी प्रधानमंत्री मोदी इसी तरह पष्चिमी यूपी में वर्चुअल रैली कर पूरे क्षेत्र में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेगें। इन पांच जिलों में लगभग दो दर्जन विधानसभा सीटें प्रभावित होगी। इसलिए इस पूरे क्षेत्र में एलईडी वैन के जरिए तथा सोशल  मीडिया प्लेटफार्म के जरिए इस क्षेत्र की जनता को पार्टी की नीतियों को बताने के साथ इस बात से भी आश्वस्त  किया जाएगा कि भाजपा ही किसानों की सच्ची हितैषी है। 

दरअसल किसान आंदोलन के दौरान भाजपा नेताओं को पश्चिमी यूपी में विरोध का सामना करना पड़ा था।  हालांकि, केंद्र सरकार ने पिछले साल ही तीनों कृषि क़ानूनों को वापस ले लिया था।

Tags:    

Similar News