UP Job: युवाओं के लिए खुशखबरी, 25 हजार सिपाहियों की होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस में 25 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए DGP मुख्यालय ने भर्ती बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है...

Published By :  Ragini Sinha
Update: 2021-09-02 05:24 GMT

Up पुलिस में 25 हजार सिपाहियों की होगी भर्ती (social media)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं को जल्द ही सुनहरा मौका मिल सकता है। उत्तर प्रदेश पुलिस में 25 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए डीजीपी मुख्यालय ने भर्ती बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है, जिससे यह उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड जल्द ही इस पर निर्णय लेकर सिपाही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर सकता है। वैसे तो उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में एक लाख पद रिक्त हैं, जिसमें से करीब 29 हजार पद सिर्फ सिपाहियों के हैं। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 30,000 पदों पर , उप्र उच्चतर शिक्षा चयन आयोग द्वारा 17,000 पदों पर और उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा 27,000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

9534 पदों पर चल रही है भर्ती प्रक्रिया

बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में  सब इंस्पेक्टर, पीएसी में प्लाटून कमांडर और अग्निशमन विभाग में अग्निशमन अधिकारी द्वितीय के 9534 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इन पदों के लिए लगभग 15 लाख आवेदन आए हैं। इसके अलावा भर्ती बोर्ड दारोगा भर्ती के लिए अक्टूबर तक लिखित परीक्षा कराने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही उपनिरीक्षक लिपिक संवर्ग में भी भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

यूपी में 74 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती

विधानसभा चुनावों से पहले यूपी में 74 हजार पदों पर भर्ती होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द सम्पन्न करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि यह काम पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता से होना चाहिए। खराब छवि वाले विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बिल्कुल न बनाया जाए। परीक्षाएं पूरी तरह नकल विहीन होनी चाहिए। जुलाई की शुरुआत में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उप्र लोक सेवा आयोग, उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उप्र उच्चतर शिक्षा चयन आयोग और उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्षों के साथ खाली पदों पर भर्ती के संबंध में बैठक की थी। 

Tags:    

Similar News