Priyanka Gandhi in UP: प्रियंका गांधी ने भरी हुंकार, कहा- हिंसा फैला रही यूपी सरकार

Priyanka Gandhi UP Tour: कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी आज से तीन दिन के लखनऊ दौरे पर हैं।

Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-07-16 06:00 GMT

प्रियंका गांधी की प्रेस कांफ्रेस (फोटो: ट्विटर)

Priyanka Gandhi UP Tour: कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ पहुंच चुकी हैं। आज से उनका 3 दिवसीय लखनऊ दौरा शुरू हो रहा है। उनके दौरे के लिए विशेष सुरक्षा का प्रबंध किया गया है। वहीं एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उनका स्वागत करने के लिए मौजूद थी। 

अपने तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी ने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर मौन धारण किया। तीन घंटे मौन धारण के बाद प्रियंका गांधी लखनऊ के कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं। जहां वो मीडिया से मुखातिब हुई। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी और पीएम मोदी पर हमला बोला।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का चीरण हरण हो रहा है। पीएम मोदी जी का कहना है कि विकासवाद है। मैं पूछना चाहती हूं कोरोना की दूसरी लहर में आपने क्यों पंचायत चुनाव करवाया। यूपी में अराजकता योगी सरकार खुद फैला रही है। लोकतंत्र पर वार हो रहा है। लोकतंत्र को खत्म कर दिया जा रहा है। यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। पीएम मोदी और सीएम योगी को यूपी में कुछ नहीं दिख रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत होगी।

उत्तर प्रदेश में अगले साल 2022 के शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन अभी से ही सभी राजनीतिक दल अपनी जमीन मजबूत करने और चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

प्रियंका गांधी आज से तीन दिन के लखनऊ दौरे पर

इस कड़ी में कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी आज से तीन दिन के लखनऊ दौरे पर हैं। यूपी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि प्रियंका गांधी आज 1 बजे लखनऊ हवाई अड्डे पहुंचेंगी।

यहां से जीपीओ जाएंगी, जहां पर वह महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। रास्ते में आलमबाग, चारबाग, केकेसी, बर्लिंगटन चौराहा, बापू भवन, विधानसभा पर कांग्रेस कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव औ यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी कांग्रेस कार्यालय पर शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे मीडिया से बातचीत करेंगी। इसके अलावा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारणी की बैठक को भी संबोधित करेंगी। वह महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। प्रियंका विधायकों के सम्मान समारोह के कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी।

किसान यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक 

इसके बाद प्रियंका पदाधिकारियों, जिला शहर अध्यक्षों व किसान यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने का कार्यक्रम है।

पूर्व MP, पूर्व MLA, जिलाध्यक्षों, शहर अध्यक्षों के साथ बैठकें करके चुनावी तैयारियों का प्लान साझा करेंगी।

इसके बाद दौरे के दूसरे दिन 17 जुलाई को वह ब्लॉक अध्यक्षों से मुलाकात करेंगी। इस दौरान जहां वो चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगी। चुनाव में बेहतर प्रर्दशन के लिए रणनीति बनाने के साथ-साथ उन्होंने चुनाव के लिए तैयार होने का मंत्र भी देगीं। अमेठी, रायबरेली के ब्लॉक अध्यक्षों से मुलाकात कर प्रतियोगी छात्रों के साथ भी मीटिंग करेंगी।

प्रियंका बेरोजगार मंच के पदाधिकारियों के साथ पूर्व फ्रंटल और डिपार्टमेंट के अध्यक्ष के साथ भी बातचीत करेंगी।

Live Updates
2021-07-16 17:07 GMT


प्रियंका गांधी ने की अहम बैठक
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ पहुंचने पर पार्टी कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने पार्टी संगठन की जिलेवार समीक्षा की।


2021-07-16 12:54 GMT


प्रियंका का सरकार पर वार
प्रियंका गांधी ने कहा कि पूरे प्रदेश में हिंसा की घटनाएं हुईं। यूपी सरकार हिंसा फैला रही है। पुलिस-प्रशासन का दुरुपयोग किया। मैं जनता के पक्ष में यहां आई हूं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है। महिला प्रत्याशियों को मारा-पीटा गया। कोविड में पंचायत चुनाव कराए गए।


2021-07-16 11:22 GMT

प्रियंका गांधी का मौनव्रत खत्म

प्रियंका गांधी प्रतिमा पर मौनव्रत खत्म हो गया है। वह करीब एक घंटा गांधी प्रतिमा पर मौन धारण कर बैठी रहीं। योगी सरकार के खिलाफ मौन धारण कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


2021-07-16 10:39 GMT


एक घंटे से गांधी प्रतिमा के पास मौन व्रत पर बैठी हैं प्रियंका
लखनऊ दौरे पर पहुंची प्रियंका गांधी हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद करीब 1 घंटा से वहां बैठी हुई हैं और उनके साथ हजारों कार्यकर्ताओं प्रियंका गांधी जिंदाबाद अबकी बार प्रियंका गांधी के नारे लगा रहे हैं। प्रियंका गांधी के साथ प्रमोद तिवारी प्रमोद तिवारी के अलावा विधायक मोना, दीपक सिंह एमएलसी के साथ तमाम नेता मौजूद हैं। गांधी प्रतिमा के चारों तरफ कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ है।


2021-07-16 10:23 GMT


मौन व्रत धरने पर बैठीं प्रियंका
प्रियंका गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से सीधे हजरतगंज स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पर पहुंचीं और उन्होंने राष्ट्रपिता की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही कांग्रेस महासचिव ने उत्तर प्रदेश में जंगलराज, पंचायत चुनाव में हिंसा, महिला उत्पीड़न, खराब कानून व्यवस्था के खिलाफ मौन भी रखा। वहां बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकार्ता मौजूद हैं। मौक पर इतनी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे कि प्रियंका को गांधी प्रतिमा तक पहुंचने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।


2021-07-16 10:12 GMT


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया। यहां से वह कांग्रेस कार्यालय के लिए रवाना हो चुकी हैं। प्रियंका के काफिले की वजह से रास्ते में कई जगह जाम भी लग गया।



Tags:    

Similar News