Raebareli News: सपा नेता बनवारी लाल कंछल ने कहा- कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी पार्टी

राजनीतिक ज़मीन का आकलन करने अखिलेश के दूत और व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल रायबरेली पहुंचे।

Report :  Narendra Singh
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-08-03 17:55 GMT

मीडिया से मुखातिब होते सपा नेता बनवारी लाल कंछल

Raebareli News: 2022 चुनाव से पहले सपा पूरी तरह मैदान में उतर पड़ी है। मंगलवार को राजनीतिक ज़मीन का आकलन करने अखिलेश के दूत और व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल रायबरेली पहुंचे। उन्होंने मीडिया में बड़ा बयान देते हुए कहा कि आगामी चुनाव में सपा कुछ छोटे दलों के अलावा किसी से गठबंधन नहीं करेगी। कांग्रेस से तो बिल्कुल नहीं क्योंकि उसका अब बचा ही क्या है। उन्होंने यह बात रायबरेली में कही जहां चंद दिनों पहले ही पंचायत चुनाव में सपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए कांग्रेस का समर्थन किया है।

बनवारी लाल कंछल ने आगे कहा कि प्रदेश महंगाई से सबसे ज्यादा त्रस्त है, मैं प्रदेश के कई जिलों से होकर आया हर जगह लोग महंगाई को लेकर परेशान हैं। 2017 में 55-56 रुपए लीटर पेट्रोल था आज 100 रुपए लीटर है। 50-52 रुपए में डीजल था आज 90 रुपए में है। 500 रुपए आज 850 रुपए दाम हो गया है। गृहणियां और महिलाएं परेशान हैं। गांव का गरीब मजदूर परेशान है महंगाई से। 2022 में अगर समाजवादी पार्टी की सरकार आती है तो हम इस महंगाई पर लगाम लगाने का काम करेंगे।

सूबे का किसान आज 8 महीने से प्रदेश की सीमाओं पर बैठकर धरना दे रहा है। सैकड़ों लोग उसमें स्वर्गवासी हो गए, लेकिन इस सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में सत्ता में आती है तो मोदी जो कानून लेकर आए हैं उस कानून को हम लागू नहीं करेंगे, जैसे ममता बनर्जी ने बंगाल में लागू नहीं किया है। बता दें कि राजनीति में दोस्ती और दुश्मनी दोनों लंबी नहीं होती। जब तक हित साधने की बात होती है, पार्टियां साथ होती हैं, बाकी विरोध करके वोट हासिल करने में सभी दल माहिर है। पिछले यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 27 साल यूपी बेहाल के नाम से चुनाव का आगाज किया था। लेकिन सपा से गठबंधन होते ही नारा गायब हो गया और मुद्दा बदल गया। 

Tags:    

Similar News