RSS Meeting: संघ के प्रति सोच बदलने के लिए मुस्लिम क्षेत्रों में भी लगेंगी शाखाएं

RSS Meeting: अपनी शाखाओं को विस्तार करने के प्रयास में जुटा राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ अब एक अनूठा काम करेगा।

Written By :  Shreedhar Agnihotri
Published By :  Dharmendra Singh
Update: 2021-07-13 16:08 GMT

एक कार्यक्रम के दौरान मोहन भागवत (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

RSS Meeting: अपनी शाखाओं को विस्तार करने के प्रयास में जुटा राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ अब एक अनूठा काम करेगा। संघ की योजना अधिक से अधिक मुस्लिम क्षेत्रों में अपनी शाखाएं लगाने की है जिससे संघ के प्रति बनी सोच को बदला जा सके। चित्रकूट में संघ के चिंतन शिविर में राष्ट्रहित में कई फैसले लिए गए। इनमें से एक फैसला यह भी लिया गया कि संघ के प्रति अल्पसंख्यक समाज में जो नकारात्मक सोच है उसे कैसे बदला जाए। इसके लिए कहा गया कि इसके संघ की शाखाएं ही बेहतरीन विकल्प है। यह भी कहा गया कि इन शाखाओं में मुस्लिम समाज को भी आमंत्रित किया जाए।

सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान प्रान्त प्रचारकों को उनके दायित्व का बोध कराने के साथ सालभर की कार्य योजना को भी अंतिम रूप दिया गया। इस चिंतन शिविर में पश्चिम बंगाल के बिगडते हालातों पर भी चिंता व्यक्त की गयी। साथ ही संघ पश्चिम बंगाल को तीन खंडों में विभाजित किया गया है। अब दक्षिण बंगाल का मुख्यालय कोलकाता, मध्य बंगाल का मुख्यालय वर्धमान और उत्तर बंगाल का मुख्यालय सिलीगुड़ी होगा।

यही नहीं, अब संघ के कार्यकर्ता गांव-गांव तक पहुचेंगे, तो हिन्दू के साथ अब मुस्लिम लोगों को भी संघ से जोने प्रयासों को तेज किया जाएगा। संघ संगठन को और मजबूत व प्रचारित करने के लिए अपनी आईटी सेल स्थापित करेगा। जिसमें आईटी क्षेत्र के विशेष जानकारों को मौका दिया जाएगा। इसके लिए एक अलग आईटी सेल का गठन किया जाएगा।
इसके अलावा यहां पर पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदल दी गयी हैं। दक्षिण बंगाल के प्रांत प्रचारक जलधर महतो को सह क्षेत्र प्रचारक का दायित्व मिला है। वहीं, सह प्रांत प्रचारक प्रशान्त भट्ट को दक्षिण बंगाल का प्रांत प्रचारक बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व क्षेत्र के सह क्षेत्र प्रचारक रमापदो पाल को उीसा और बंगाल के नए क्षेत्र प्रचारक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जबकि क्षेत्र प्रचारक प्रदीप जोशी को अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। अब उनका मुख्यालय चंडीगढ़ होगा। इसके अलावा भैया जी जोशी अब राष्ट्रीय स्वंय संघ की ओर से विश्व हिंदू परिषद के संपर्क अधिकारी होंगे। जबकि डॉक्टर कृष्ण गोपाल को विद्या भारती का संपर्क अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह सर कार्यवाहक अरुण कुमार संघ और भाजपा के बीच समन्वयक का काम देखेंगे।



Tags:    

Similar News