Lucknow: केसरी खेड़ा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, दो महीने से नहीं मिला वेतन

लखनऊ के केसरी खेड़ा वार्ड में सफाई कर्मियों को दो महीने से वेतन नहीं मिलने से वो हड़ताल पर चले गए हैं।

Written By :  Rahul Singh Rajpoot
Newstrack :  Network
Update: 2021-07-11 13:36 GMT

कॉसेप्ट इमेट, 

लखनऊ: नगर निगम जोन पांच के केसरी खेड़ा वार्ड में सफाई कर्मियों को दो महीने से वेतन नहीं मिल है। चार जुलाई से वह हड़ताल पर हैं, जिससे इलाके में गंदगी फैली है। शिकायत पर ठेकेदार ने जोनल अधिकारी को लिख कर दे दिया कि वह कार्य नहीं कर पाएगा। सफाई का काम किसी और को दे दिया जाए। जिससे इस क्षेत्र में गंदगी का अंबार लग गया है। जिससे वहां रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम की तरफ से अभी साफ सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

दो महीने से नहीं मिला वेतन

केसरी खेड़ा वार्ड में सफाई का काम करने वाले कर्मचारियों को 2 महीने से वेतन नहीं मिला था। यहां साफ-सफाई के लिए निजी संस्था लगाई गई थी। वह इन कर्मचारियों को वेतन नहीं दे रही थी। जिसकी वजह से 4 जुलाई को यहां के कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी थी। अब कर्मचारियों ने पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया है। उधर संस्था ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। उसने भी अधिकारियों से कह दिया है कि वह काम नहीं करेगी। लेकिन नगर निगम ने अभी तक यहां साफ-सफाई के लिए कोई इंतजाम नहीं कराया है। जिसकी वजह से क्षेत्र में गंदगी बढ़ती जा रही है। नालियां बजबजा रही हैं। यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में यहां बीमारी का प्रकोप बढ़ेगा। लोगों ने इस संबंध में महापौर तथा नगर आयुक्त से शिकायत भी की है। सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने का अनुरोध किया है।

Tags:    

Similar News