Tokyo Olympics: विराज सागर ने भारतीय ओलंपिक दल को दी शुभकामनाएं, जतायी पदकों की उम्मीद

Tokyo Olympics: विराज सागर दास ने कहा भारतीय ओलंपिक दल ओलंपिक के 32वें ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन कर अनेक पदक जीतने का प्रयास करेगा।

Written By :  Vijay Kumar Tiwari
Published By :  Dharmendra Singh
Update:2021-07-20 01:01 IST

विराज सागर (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक में 85 स्पर्धाओं में भाग लेने के लिये गए 119 सदस्यीय भारतीय खिलाड़ियों के दल को उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष व बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन विराज सागर दास ने अच्छे प्रदर्शन के लिये शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि ओलंपिक खेलो में भारतीय दल से अनेक स्पर्धाओं में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष व विभिन्न खेल संगठनों में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले विराज सागर दास ने कहा भारतीय ओलंपिक दल ओलंपिक के 32वें ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन कर अनेक पदक जीतने का प्रयास करेगा।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों के माध्यम से विभिन्न राष्ट्रों के प्रतिनिधत्व वाला यह खेल मात्र खेल नहीं, बल्कि यह सद्भाव का संदेश देता है। भारतीय दल भी हमारे लिये राष्ट्र गौरव का प्रतीक है। यह प्रतीक हमें सद्भावना का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हर भारतीय अपने ओलंपिक दल से उच्चस्तरीय प्रदर्शन की उम्मीद संजोए हुए है, जिस पर हमारा यह दल खरा उतरने का प्रयास करेगा और विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर राष्ट्रीय गौरव को चार चांद लगाएगा।


आपको बता दें कि खेलों के महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत 23 जुलाई से होने जा रही है। इस ओलंपिक में चार ऐसे खेल हैं जो पहली बार पदार्पण कर रहे हैं। इसके अलावा 13 साल बाद बेसबॉल की वापसी हुई है।
टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेल में 339 पदक स्पर्धाओं के लिए खिलाड़ी जोर लगाएंगे। फिलहाल टोक्यो में खेले जाने वाले खेलों के लिए नई उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि करते हुए बताया कि टोक्यो ओलंपिक को 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 के बीच आयोजित किया जाएगा।
लेकिन ओलंपिक खेल शुरू होने से कोरोना वायरस ने आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि खेल गांव में दो एथलीट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस हिस्सा लेने आया एक अधिकारी भी कोरोना संक्रमित पाया था।




Tags:    

Similar News