UP Election 2022: विधानसभा चुनावों में किसानों को आगे लाएगी भाजपा, जानिए क्या है प्लान

UP Election 2022: स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि स्वतंत्रा के बाद चार वर्षों में एक लाख 40 हजार करोड़ रूपये का गन्ना मूल्य भुगतान सिर्फ योगी सरकार में ही हुआ है।

Written By :  Shreedhar Agnihotri
Published By :  Dharmendra Singh
Update: 2021-08-09 18:32 GMT

बीजेपी की बैठक (फोटो: सोशल मीडिया)

UP Election 2022: भाजपा किसान मोर्चा ने आज से 23 अगस्त गन्ना बाहुल्य विधानसभाओं में व्यापक संवाद का कार्यक्रम शुरू किया है। इसके अलावा 25 अगस्त के आस-पास लखनऊ में किसानों की बड़ी बैठक होगी। वहीं दूसरी तरफ 5 से 10 सितंबर के बीच मेरठ में किसान सम्मेलन आयोजित होगा तथा उसी समय चित्रकूट में सितंबर में प्रदेश किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक सम्पन्न होगी। कार्यक्रमों के माध्यम से किसान मोर्चा के कार्यकर्ता सक्रिय होकर और किसानों को अपने से जोड़कर 350 से अधिक सीट दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निवर्हन करेगें।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किसान मोर्चों के नवगठित प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में यह बातें कहीं। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि स्वतंत्रा के बाद आजतक कभी भी चार वर्षों में एक लाख 40 हजार करोड़ रूपये का गन्ना मूल्य भुगतान सिर्फ योगी सरकार में ही हुआ है। योगी सरकार में ही मायावती व अखिलेश के समय 10 वर्षों में जितनी खाद्यानों की खरीददारी किसानों से हुई थी उससे डेढ़ गुना अधिक लगभग 66 हजार करोड़ रुपए की खाद्यान्न की खरीददारी योगी सरकार में हुई है। योगी सरकार में ही कृषक दुर्घटना बीमा, किसानों को निःशुल्क कृषि यंत्रों का वितरण, सिचाई के लिए नहरों के टेल तक सिल्ट सफाई कर पानी पहुंचाना। 24 घंटे बिजली पहुंचाना, कोरोना काल में सर्वाधिक निःशुल्क खाद्यानों का वितरण कराना आदि ऐसे अनेक जन व किसान के कल्याणकारी योजनाओं को लाॅन्च करके योगी सरकार किसानों के उत्थान के लिए काम कर रही है।
प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि कोविड के कारण कार्यकर्ताओं को काम करने का समय कम मिला है। कम समय में संयोजित तरीके से हमें अपने संगठन का विस्तार करना है। सितंबर तक जिला कार्यसमिति मंडल, कार्य समिति तथा सभी गांवों में किसानों की समितियां बना लेनी है। किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को ग्राम स्तर पर सक्रिय होकर किसान सम्पर्क, किसान संवाद तथा किसान सबंध के माध्यम से प्रदेश के सभी किसानों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का काम करना है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि जब देश अपनी आजादी का 75वीं वर्ष गांठ मनाये तब तक सभी किसानों की आय दुगुनी हो जाये। कम लागत पर अधिक उत्पाद करने के लिए अनेक प्रकार की योजनाऐं केन्द्र व प्रदेश सरकार ने लागू की है जिसकी जानकारी किसान मोर्चा के कार्यकर्ता किसानों को देने का काम करें।


Tags:    

Similar News