UP Politics: मिशन 2022 से पहले BJP प्रदेश अध्यक्ष से मिले ओपी राजभर, अटकलों का दौर शुरू

UP Politics: लखनऊ में मंगलवार को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की।

Report :  Shashwat Mishra
Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2021-08-03 05:18 GMT

ओपी राजभर और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वंतत्र देव सिंह (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

UP Politics: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के राजधानी लखनऊ (Lucknow) में मंगलवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की तस्वीर (फाइल फोटो:सोशल मीडिया)

करीब एक घंटे की मुलाकात के बाद ओपी राजभर ने कहा कि राजनीति में कुछ भी संभव है। हालांकि, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से मुलाक़ात को ओम प्रकाश राजभर ने निजी बताया। इससे पहले वह कल बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह से भी मिले थे।

दोनों पार्टियां 2017 का विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ी थी

बता दें कि 2017 विधानसभा चुनावों में ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा और भारतीय जनता पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा था। गौरतलब है कि चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत हुई थी। और एनडीए 325 सीटों पर कब्जा करने में कामयाब रही थी। बता दें, सुभासपा ने साल 2017 में हुए प्रदेश की आठ विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से उसे चार पर जीत मिली थी।

ओपी राजभर ने ओवैसी के साथ किया है गठबंधन

आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ओम प्रकाश राजभर ने एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के साथ गठबंधन किया है। राजभर ने 100 सीटों पर ओवैसी के उम्मीदवारों को उतारने के लिए कहा है। यानि, सुभासपा बाक़ी बची सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। बता दें कि प्रदेश में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं।

ओम प्रकाश राजभर की तस्वीर (फाइल फोटो:सोशल मीडिया) 

ओपी राजभर ने कहा बीजेपी झूठ बोलने में माहिर

इससे पहले सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि 'जब लोग ऑक्सीजन न मिलने की वजह से, दवा न मिलने की वजह से, वेंटिलेटर न मिलने की वजह से, बेड न मिलने की वजह से मर रहे थे तब भाजपा बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में भाजपा वोट के इंतेजाम में लगी थी तो कैसे इनको मौत की खबर लगेगी, भाजपा भारतीय झूठ पार्टी के लोग झूठ बोलने में माहिर है।'

Tags:    

Similar News