UP Politics: BSP को बड़ा झटका, सुखदेव राजभर का राजनीति से सन्यास का एलान, अखिलेश यादव को लिखा पत्र

बहुजन समाज पार्टी के नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने पार्टी को जबरदस्त झटका देते हुए सक्रिय राजनीति से अलग होने की घोषणा कर दी है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-08-01 04:37 GMT

सुखदेव राजभर राजनीति से सन्यास का एलान: फोटो- सोशल मीडिया

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी के नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने पार्टी को जबरदस्त झटका देते हुए सक्रिय राजनीति से अलग होने की घोषणा कर दी है। यह फैसला उन्होंने ऐसे समय में किया है जबकि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को होने में अब कुछ ही महीनों का समय बचा है। सुखदेव राजभर के इस फैसले से पार्टी को होने वाला बड़ा नुकसान बताया जा रहा रहा है।

बता दें कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अम्बेडकरनगर तथा आजमगढ़ को बसपा का गढ़ माना जाता है। कुछ दिनों पहले अम्बेडकरनगर से लालजी वर्मा तथा रामअचल राजभर के पार्टी को छोड़ने के एलान के बाद अब आजमगढ़ में पार्टी के कद्दावर नेता तथा विधायक सुखदेव राजभर ने सक्रिय राजनीति से अलग होने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की काफी प्रशंसा भी की है।

राजभर का पत्र इंटरनेट मीडिया पर वायरल

बहुजन समाज पार्टी के विधायक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने बहुजन समाज पार्टी के खेमे में बड़ी हलचल पैदा कर दी है। राजभर का एक पत्र इंटरनेट मीडिया पर वायरल है, जिसमें उन्होंने सक्रिय राजनीति से अलग होने का एलान किया है। सुखदेव राजभर ने राजनीति से सन्यास का एलान करते हुए कहा कि बसपा मिशन से भटकी हुई पार्टी है।


इसीके विपरीत राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अखिलेश यादव की जमकर तारीफ की है। उन्होंने अपने बेटे कमलकांत राजभर के समाजवादी पार्टी में जाने के फैसले को सही बताया है। सुखदेव राजभर के इस कदम से बसपा को आजमगढ़ में जबरदस्त झटका लगा है।

बेटे कमलाकांत राजभर को आपको सौंप रहा हूं-सुखदेव राजभर

सुखदेव राजभर ने शनिवार को सपा के सुप्रीमो अखिलेश यादव को भावुक पत्र लिखा है। इसकी कॉपी बसपा अध्यक्ष मायावती को भी है। राजभर ने पत्र में लिखा है कि बीमार हूं। इसी कारण अब सक्रिय राजनीति से अलग हो रहा हूं। अखिलेश यादव को संबोधित पत्र में उन्होंने लिखा है कि बेटे कमलाकांत राजभर को आपको सौंप रहा हूं। इस भावुक पत्र में उन्होंने अखिलेश यादव की सराहना की है। उन्होंने लिखा है कि आप पिछड़ों तथा दलितों की लड़ाई आगे बढ़ाएं। उन्होंने अखिलेश यादव के हर कदम का समर्थन किया है।

Tags:    

Similar News