अयोध्या: सादगी से मनाया गया पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री का 70वां जन्मदिन

पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री के 70वें जन्मदिवस पर उन्हें बधाई देने के लिए कांग्रेसजन व उनके शुभचिंतकों का उनके आवास पर सुबह से तांता लगा रहा। लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिष्ठान व केक खिलाकर बधाई दी।

Update: 2021-01-04 13:23 GMT
अयोध्या: सादगी से मनाया गया पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री का 70वां जन्मदिन

अयोध्या: पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री के 70वें जन्मदिवस पर उन्हें बधाई देने के लिए कांग्रेसजन व उनके शुभचिंतकों का उनके आवास पर सुबह से तांता लगा रहा। लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिष्ठान व केक खिलाकर बधाई दी। कांग्रेसजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सांसद कार्यकाल को बेहतरीन बताया। साथ ही अयोध्या के विकास में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु होने की कामना की।

निर्मल खत्री ने जताया आभार

पूर्व सांसद निर्मल खत्री ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि आपके इस प्यार व सम्मान का सदैव ऋणी रहूंगा। जन्मदिन की बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से सीतापुर से आए पूर्व विधायक हरीश बाजपेई,पूर्व विधायक माधव प्रसाद,प्रदेश कांग्रेस सचिव/अयोध्या प्रभारी हनुमंत विश्वकर्मा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव,एआईसीसी सदस्य/पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहें। वहीं कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अकबर अली मेजर, पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री अशोक सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, पीसीसी सदस्य इक़बाल मुस्तफा, अब्दुल्ला शेरखान, महेश वर्मा, अशोक कुमार सिंह, पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें… Corona Vaccination: CM योगी का ऐलान, गाइडलाइन्स के अनुरूप होगा संचालित

कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत अन्य लोग रहें उपस्थित

डॉ निर्मल खत्री के 70वें जन्मदिवस के मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय तिवारी, भगवान बहादुर शुक्ल, अनिल शुक्ला, संदीप यादव, विजय पाण्डेय, एस पी चौबे, शीतला पाठक, घनश्याम तिवारी, कर्मराज यादव, रामसागर रावत, साकेत महाविद्यालय के डॉ मनोज छपरिया, खत्री सभा के जिला अध्यक्ष संजय महिंद्रा समेत कई लोग उपस्थित रहें।

रिपोर्ट- नाथ बख्श सिंह

यह भी पढ़ें... एटा: प्रशासन के विरुद्ध वकीलों ने की नारेबाजी, न्यायालय के गेट पर फूंका पुतला

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News