Ayodhya News : अर्न्तराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए अयोध्या में धार्मिक दूतावास भी बनाए जाएगें

Ayodhya News :अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने के लिए योगी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

Written By :  Shreedhar Agnihotri
Published By :  Shraddha
Update: 2021-06-21 09:56 GMT

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो - सोशल मीडिया) 

Ayodhya News :अयोध्या के धार्मिक महत्व को देखते हुए इसे अर्न्तराष्ट्रीय स्तर (international level) पर पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) हर संभव प्रयास कर रही है। इस पूरे क्षेत्र के विकास के लिए जहां केन्द्र सरकार (central government) से मदद मिल रही है, वहीं उत्तर प्रदेश सरकार भी इसके लिए विजन डाक्यूमेंट तैयार करने का काम कर रही है।

प्रदेश सरकार पहले भी काफी धनराशि जारी कर मास्टर प्लान को पूरा करने का काम कर रही हैं। अब नई अयोध्या के विकास के साथ इसे अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्रदान करने के लिए यहां पर धार्मिक दूतावास बनाए जाने की योजना है। बताया जा रहा है कि 81 देशों के धार्मिक दूतावास यहां बनाए जाएगें जिनमें इंग्लैंड जापान इंडोनेशिया कोरिया मलेशिया म्यांमार श्रीलंका जापान आदि शामिल हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद उन्हे 81 प्लाट आवंटित करेगा। इन देशों को आवास विकास परिषद से सम्पर्क करना होगा। जिस पर आवास विकास परिषद उनको प्लाट का आवंटन करेगा। धार्मिक व सांस्कृतिक दूतावासों के बन जाने से आने जाने वाले पर्यटकों को काफी सुविधा रहेगी।

गौरतलब है कि इन सभी देशों का भारत से पौरोणिक नाता रहा है। साथ ही प्रवासी भारतियों की भी ऐसे देशों में अत्याधिक संख्या है जिसे देखते हुए इसे मूर्त रूप दिए जाने की तैयारी की जा रही है। 1200 एकड़ में बनने वाली नई अयोध्या को आसपास के जिलों तक बढ़ाया जा सकेगा।

हाल ही में योगी सरकार ने अयोध्या में अर्न्तराष्ट्रीय स्तर का 400 करोड़ का अत्याधुनिक बस स्टेशन बनाने की भी मंजूरी दी है। वैश्विक पर्यटन के लिए पहले ही कई योजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है। इसके अलावा होटल व्यवसाय को बढावा देने के लिए भी सरकार ने कई योजनाओं को अंतिम रूप दिया है। राज्य सरकार की योजना है अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा करने के पहले ही यह सब काम पूरे कर लिए जाएं।

Tags:    

Similar News