Chandauli News: पत्नी से विवाद पर पति ने निगला मंगलसूत्र, पुलिस तक पहुंचा मामला

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद पती ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है।

Report :  Ashvini Mishra
Update: 2024-05-02 12:00 GMT

Chandauli News (Pic: Newstrack)

Chandauli News: जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जिसको सुनने के बाद पुलिस भी दंग रह गई। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भोगवारे गांव में पड़री मिर्जापुर गांव से आए अनिल कुमार अपनी पत्नी को विदा करने के लिए आए थे। उसी दौरान दोनों में विवाद हो गया। जिसके बाद पति ने पत्नी का मंगलसूत्र गले से छीन कर निगल लिया। उसके बाद पानी भी पी लिया। यह घटना देखते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। जिसकी तत्काल सूचना मुगलसराय कोतवाली पुलिस को दी गई, पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों को थाने ले आई और पत्नी के तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर पति को अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया।

पति ने निगला मंगलसूत्र

आपको बता दें कि मिर्जापुर जनपद के पड़री गांव के निवासी अनिल कुमार की शादी मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भोगवरा गांव में हुई थी। पत्नी मंजू देवी के यहां मांगलिक कार्य था। जिसमें वह ससुराल से घर आई थी। सब कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पति अनिल कुमार पत्नी से अपने साथ जाने के लिए बोला। पत्नी जाने से इंकार किया तो दोनों के बीच में मारपीट तक की नौबत आ गई। इसके बाद पति अनिल कुमार अपना आपा खोते हुए पत्नी के गले में लटक रहा ढाई तोले का लगभग एक लाख मूल्य से अधिक का मंगलसूत्र नोच कर पानी के सहारे निगल गया।

महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

यह देखते ही पूरे परिजन परेशान हो गए। तत्काल घटना की जानकारी मुगलसराय कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पति-पत्नी को थाने पर ले आई।जहां पत्नी मंजू देवी के तहरीर पर पति के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं पति अनिल कुमार का मेडिकल मुआयना भी कराया गया। इस संबंध में मुगलसराय थाना अध्यक्ष ने बताया कि पति-पत्नी के बीच मारपीट का मामला थाने में आया है। पत्नी मंजू देवी की तहरीर पर पति के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मंगलसूत्र पति द्वारा निगल लिया गया है। जिसके लिए उसका मेडिकल कराया जा रहा है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News