Chandauli News: ग्राम प्रधान उपचुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा बंद
Chandauli News: ग्राम पंचायत विशेषरपुर में हुए ग्राम प्रधान उपचुनाव में बुधवार को जनता का उत्साह चरम पर दिखा। कंपोजिट विद्यालय में बनाए गए चार मतदान बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं।;
Chandauli News
Chandauli News: चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में ग्राम पंचायत विशेषरपुर में हुए ग्राम प्रधान उपचुनाव में बुधवार को जनता का उत्साह चरम पर दिखा। कंपोजिट विद्यालय में बनाए गए चार मतदान बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं। प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न होने तक 63% मतदान हुआ।
आपको बता दें कि जनपद के नौगढ़ के ग्राम पंचायत विशेषरपुर में कुल 1936 मतदाता थे, जिनमें से 1220 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर यह साबित कर दिया कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। चुनाव मैदान में इस बार तीन महिला प्रत्याशी आमने-सामने थीं, जिससे मुकाबला काफी रोचक हो गया।
ग्राम प्रधान चंपा देवी के निधन के कारण यह पद रिक्त हुआ था, जिसके बाद यह उपचुनाव कराया गया। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ढील नहीं दी। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने मतदान केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया और पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि यदि कोई मतदान में गड़बड़ी करने या दोबारा मतदान की कोशिश करता है, तो उस पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए।
मतदान के बाद सभी मतपेटियों को सील कर दिया गया और उन्हें विकासखंड के स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा गया है। अब सभी की निगाहें 21 फरवरी पर टिकी हैं, जब मतगणना होगी और पता चलेगा कि ग्राम पंचायत विशेषरपुर की ताज किसके सर पर होगा।