Ram Mandir: 45 दिनों में 75 लाख श्रद्धालुओं ने किए राम लला के दर्शन, साल के अंत तक तैयार होगा मंदिर

Ram Mandir: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधिकारियों ने कहा कि 22 जनवरी को राम लला (Ram Lalla) की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगभग 75 लाख भक्त मंदिर में दर्शन कर लिए हैं।

Report :  Durgesh Sharma
Update: 2024-03-07 17:27 GMT

Ram Mandir Ayodhya (Pic:Socal Media)

Ram Mandir Ayodhya: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) ने गुरुवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) परिसर का निर्माण कार्य इस साल दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि 22 जनवरी को राम लला (Ram Lalla) की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगभग 75 लाख भक्त मंदिर में दर्शन कर लिए हैं। मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने कहा कि वर्तमान में लगभग 1,500 श्रमिकों को कार्य कर रहे है और बचे दो मंजिलों के निर्माण में तेजी लाने के लिए 3,500 से अधिक अतिरिक्त श्रमिकों को जल्द ही लगाया जाएगा। मंदिर का ग्रांउड फ्लोर पिछले साल दिसंबर में बनाया गया था।

300 दिनों में तैयार हो जाएगा मंदिर - अनिल मिश्रा 

उन्होनें कहा कि हाल ही में मंदिर निर्माण समिति की एक बैठक हुई और इस साल के अंत तक राम जन्मभूमि (Shri Ram Janmabhoomi) परिसर में सभी निर्माण पूरा करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा, भगवान राम का दरबार पहली मंजिल पर स्थापित किया जाएगा क्योंकि रामलला के दर्शन के बाद, भक्त भगवान राम का दर्शन कर सकेंगे। मंदिर ट्रस्ट के सदस्य ने बताया कि भव्य मंदिर के मुख्य शिखर और दूसरे शिखर के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है, जबकि शिखर 300 दिनों में बनकर तैयार हो जाएंगे। मंदिर में कुल पांच शिखर होंगे, जिनमें से तीन शिखर प्राण प्रतिष्ठा से पहले तैयार किए गए थे। उन्होनें ने कहा कि मुख्य शिखर 161 फीट ऊंचा बनाया जा रहा है जिस पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि भक्तों को बारिश और धूप से बचाने के लिए मंदिर का 'परकोटा' भी मानसून आने से पहले तैयार हो जाएगा। परिसर में परकोटा के किनारे छह देवी-देवताओं के मंदिर बनाए जाएंगे। इसके अलावा सात ऋषियों के मंदिर भी बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण करने वाली कंपनी एलएंडटी राजस्थान, गुजरात, बिहार और उत्तर प्रदेश से श्रमिक आएंगे, फिलहाल जिनकी संख्या फिलहाल 1,500 है।

ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने कहा कि परिसर में वाल्मिकी, वशिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त्य के साथ-साथ निषादराज और अहिल्या सहित प्राचीन धार्मिक ग्रंथों में वर्णित हिंदू संतों के मंदिर भी बनाए जाने हैं। इसके अलावा राम जन्मभूमि के पश्चिमी छोर पर टेढ़ी बाजार से अशर्फी भवन और विभीषण कुंड होते हुए पोस्ट ऑफिस तक की सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा। अयोध्या के जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News