Ayodhya News: अधिवक्ता संघ की सभी सीटों पर चुनाव तय, छह नवंबर को मतदान

Ayodhya News: चुनाव आगामी 6 नवंबर को सुबह 8:00 बजे से 5:00 शाम तक होगा, चुनाव परिणाम 8 नवंबर को घोषित होगा।

Newstrack :  Network
Update: 2023-11-02 14:20 GMT

Ayodhya Advocates Association Elections

Ayodhya News: अधिवक्ता संघ फैजाबाद के चुनाव के पर्चा जांच के बाद कुल 12 पदों के लिए 32 प्रत्याशियों के पर्चे सही पाये गये। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वायु मिश्र ने अपना पर्चा पत्नी की बीमारी के चलते वापस ले लिया इसके बाद अध्यक्ष के कुल 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए।कार्यकारिणी ए के दो पदो के प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह उर्फ मुन्ना व जयप्रकाश शर्मा के ही नामांकन से उनका निर्वाचन निर्विरोध हो गया। चुनाव आगामी 6 नवंबर को सुबह 8:00 बजे से 5:00 शाम तक होगा, चुनाव परिणाम 8 नवंबर को घोषित होगा। यह जानकारी एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष शैलेश कुमार पांडे, त्रिलोकी नाथ द्विवेदी एवं ओंकार नाथ तिवारी ने दी है।

अध्यक्ष पद के सात प्रत्याशियों-अजय कुमार दुबे, जनार्दन दुबे ,पारसनाथ पांडे, राघवेंद्र प्रताप सिंह , रामकिशुन यादव, राम शुभावन, सूर्यभान वर्मा, उपाध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी-केशवराम वर्मा, गोपाल कुमार उपाध्याय, योगेंद्र कुमार दुबे, सुरेंद्र कुमार सिंह, महामंत्री पद के सात प्रत्याशी-अजय कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, गिरीश कुमार तिवारी, विनोद कुमार सिंह ,विपिन कुमार मिश्रा, राजेश कुमार यादव ,सोमनाथ तिवारी ,संयुक्त मंत्री प्रथम में चार प्रत्याशी-ऋषि कुमार मिश्रा, भागवत प्रसाद पांडे ,राजेश कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार पांडे, संयुक्त मंत्री द्वितीय में जयप्रकाश पाल और रविंद्र पांडे ,कोषाध्यक्ष पद पर मुन्ना सिंह, व वीरेंद्र कुमार मिश्रा, में सीधा मुकाबला होगा। कार्यकारिणी बी में तीन प्रत्याशी दीपक कुमार तिवारी, दुर्गा प्रसाद सिंह, रामकिशोर ,कार्यकारिणी सी में तीन प्रत्याशी रणधीर पांडे, बद्री प्रसाद यादव, योगेश कुमार पांडे, का पर्चा वैद्य पाया गया ।

Tags:    

Similar News