'अयोध्या राम मंदिर देश के लिए सौभाग्य की बात...मुझे प्राण प्रतिष्ठा का नहीं मिला निमंत्रण', बोले सुब्रमण्यम स्वामी

Ayodhya: सुब्रमण्यम स्वामी बोले, 'राम मंदिर देश के लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा, राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर मुझे निमंत्रण नहीं मिला। प्राण प्रतिष्ठा पर राजनीतिकरण के सवाल पर कहा कि, राम मंदिर से जुड़े हुए सवालों पर प्रतिक्रिया वरिष्ठ सन्यासी को ही करनी चाहिए।'

Report :  NathBux Singh
Update: 2023-10-31 13:51 GMT

Subramanyam Swami Ayodhya Visit (Social Media)

Subramanyam Swami Ayodhya Visit: राज्यसभा के पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी मंगलवार (31 अक्टूबर) को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने कांची काम कोटी प्रमोद वन में शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती (Shankaracharya Vijayendra Saraswati) से मुलाकात की। स्वामी ने राम मंदिर पर बड़ा बयान देते हुए कहा, 'सुप्रीम कोर्ट में हमने तर्क दिया था कि राम मंदिर पर हमारा मूलभूत अधिकार है। जहां भगवान राम पैदा हुए, वह हिंदुओं के लिए आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा, संविधान में लिखा है कि आस्था को खत्म नहीं किया जा सकता। इसलिए राम मंदिर (Ram Mandir) दोबारा बनाने का मौका मिला है।'

सुब्रमण्यम स्वामी ने आगे कहा, 'राम मंदिर देश के लिए सौभाग्य का विषय है। यहीं स्वामी ने बड़ा खुलासा किया। बोले, राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर मुझे निमंत्रण नहीं मिला। प्राण प्रतिष्ठा पर राजनीतिकरण के सवाल पर कहा कि, राम मंदिर से जुड़े हुए सवालों पर प्रतिक्रिया वरिष्ठ सन्यासी को ही करनी चाहिए।'

स्वामी- रामसेतु बचाने वाले राम मंदिर को भी बनाएंगे

स्वामी ने कहा, राम मंदिर निर्माण की अशोक सिंघल (Ashok Singhal) की इच्छा थी। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद (VHP) की मीटिंग में इसके लिए अपील की थी। रामसेतु को बचाने वाले राम मंदिर को भी बनाएंगे। राम मंदिर मामले पर सुप्रीम कोर्ट को एक नया आयाम दिखाया है। जहां राम पैदा हुए, यह हमारी आस्था का केंद्र है। इसको चुनौती नहीं दी जा सकती। जहां राम पैदा हुए वह आस्था के अनुसार अयोध्या में है। इसे  कहीं नहीं ले जाया जा सकता। इसलिए वह हिंदुओं को ही मिलना चाहिए।' उन्होंने कहा, मस्जिद का निर्माण कहीं भी हो सकता है। मस्जिद में केवल नमाज पढ़ा जाता है। सुप्रीम कोर्ट ने भी हमारी बात मानी और हम जीते।

'कांग्रेस पार्टी नहीं, विदेशियों का गुट है'  

कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए स्वामी ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी नहीं है बल्कि विदेशियों का एक गुट है। कांग्रेस में सब लोग हैं लेकिन गुलाम जैसे। कांग्रेस को पार्टी नहीं माना जा सकता। कांग्रेस पार्टी का कोई भविष्य नहीं है। जब तक की नेहरू परिवार की छुट्टी नहीं हो जाती, कांग्रेस का कल्याण नहीं होगा।' उन्होंने इंडिया गठबंधन पर भी हमला बोला। गठबंधन के भीतर रोज लड़ाई चल रही है। टिकट बंटने के बाद इंडिया गठबंधन पर प्रतिक्रिया दी जा सकती है।

केरल धमाके पर ये बोले स्वामी

केरल धमाके पर सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, देश में ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जो आतंकवादी और विदेश से प्रेरणा लेने वाले लोग कर रहे हैं। देश को आतंकवादियों से मुक्त करने के लिए हमें काम करना चाहिए। चीन ने हमारी जमीन ले ली, मगर हमने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। पाकिस्तान अभी भी कश्मीर के मुद्दे को लिए बैठा है। इजराइल के तर्ज पर भारत को काम करना चाहिए। केंद्र सरकार पर भी स्वामी ने हमला बोला। उन्होंने कहा, मेरे बयान अखबार में नहीं छपते। टीवी पर चलने में अड़चन पैदा करते हैं। मैं बीजेपी में हूं, लेकिन हमारे मतभेद हैं।

Tags:    

Similar News