Ram Mandir Live Program: 22 जनवरी को देश के इन मंदिरों में दिखेगा अद्भुत नज़ारा, प्रशासन पूरी तरह तैयार

Ayodhya Ram Mandir LIVE: 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। वहीँ इस समारोह को कई अन्य देश और विदेश के मंदिरों से भी लोग देख सकेंगे।

Update: 2024-01-11 10:59 GMT

Ayodhya Ram Mandir LIVE (Image Credit-Social Media)

Ayodhya Ram Mandir LIVE: 22 जनवरी, 2024 को न सिर्फ अयोध्या बल्कि पूरे हिन्दू समाज के लिए काफी बड़ा दिन है इसी दिन अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। वहीँ सभी धार्मिक अनुष्ठान 15 जनवरी से शुरू हो जायेंगे। वहीँ इस दिन को और भव्य बनाने के लिए न सिर्फ देश बल्कि विदेशों से भी सभी लोगों को जोड़ा जाये ऐसी योजना भी बन रही है।

देश विदेश के लाखो मंदिरों में होगा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

सालों के लम्बे इंतज़ार के बाद अब राम लला अपने महल में विराजमान होंगे। ऐसे में ये तारीख पूरे विश्व में स्वर्णिम अक्षरों से दर्ज होगी। इसी वजह से देश और विदेशों में भी राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का पूरा कार्यक्रम लगभग 5 लाख मंदिरों में लाइव देखा जा सकेगा।

राम मंदिर के उद्घाटन समारोह को और भी ज़्यादा भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है जिसकी काफी हद तक की तैयारियां पूरी हो चुकीं हैं। इसकी तैयारी न सिर्फ अयोध्या नगरी में चल रही है बल्कि देश-विदेशों में कई मंदिर भी इसके लिए तैयार हैं। साथ ही 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देश और विदेश के 5 लाख मंदिरों में एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जायेगा। जिससे सभी चाहे वो बुज़ुर्ग हो या बच्चा इस समारोह को अपनी आँखों से देख सके और इस यादगार पल का साक्षी बने।

इस समारोह को लोग न सिर्फ भारत बल्कि अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मॉरीशस, आयरलैंड, फिजी, इंडोनेशिया और जर्मनी जैसे देशों के मंदिरों और अन्य कई स्थलों से भी देख सकेंगे। जिसका प्रसारण काफी बड़े पैमाने पर किये जाने की योजना है। इतना ही नहीं न्यूयॉर्क शहर में भी प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर पर लोग श्रीराम मंदिर का उद्घाटन समारोह देख पाएंगे।

आपको बता दें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ समय भी निर्धारित किया जा चुका है। जिसके लिए 84 सेकंड का शुभ मुहूर्त निकला गया है। जो 22 जनवरी 2024 को 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड के बीच का होगा। इसी समय पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 

Tags:    

Similar News