Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश में दीपोत्सव की धूम, जगमगा उठा अयोध्या समेत पूरा देश

Ram Mandir: इस दिव्य आयोजन और राम मंदिर उद्घाटन के उपलक्ष्य को चिह्नित करते हुए कई यूपी की राजधानी में कई जगहों पर लोगों दीप जलाकर दीपावली बनाई और खूशी का इजार किया।

Update: 2024-01-22 14:42 GMT

Deepotsav in Ayodhya (Pic:Newstrack)

Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद देश में दीपोत्सव की धूम है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद देश में दीपोत्सव की शुरुआत हो गई है। शाम होते ही अयोध्या, हनुमानगढ़ी सहित कई मंदिरों में दीपक जलाए। अयोध्या स्थित राम की पैड़ी पर दिये जलाने का कार्यक्रम हुआ शुरू। सरस्वती विद्या मंदिर के 200 छात्र और छात्राएँ दिये जलाने के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। राम की पैड़ी पर कुल 1 लाख 60 हजार दिये जलाए गए। लोगों ने भी अपने घरों में और मंदिरों में दीपक जलाए। इस शुभ अवसर को राजधानी लखनउ, कानपुर, गोरखपुर, सीतापुर, अमेठी, बरेली सहित यूपी समेत दिल्ली की सड़कों पर भव्यता के साथ मनाया जा रहा है।

इस दिव्य आयोजन और राम मंदिर उद्घाटन के उपलक्ष्य को चिह्नित करते हुए कई यूपी की राजधानी में कई जगहों पर लोगों दीप जलाकर दीपावली बनाई और खूशी का इजार किया। वहीं लोग जमकर पटाखे भी छुटा रहे हैं। वहीं दिल्ली के कनॉट प्लेस के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर एक साथ 1,25,000 राम दीये प्रज्वलित किए गए हैं। कनॉट प्लेस इनर सर्कल, आउटर सर्कल, रीगल कॉम्प्लेक्स के साथ मध्य सर्कल और सिंधिया हाउस सहित दिल्ली के दिल के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थान रोशनी से नहा उठे। इस अद्भुत दृश्य से पूरे शहर में आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है। यह कार्यक्रम शाम 5ः30 बजे शुरू किया गया। जैसे ही शाम ढली, एक साथ हजारों दीयों की चमक से भरे दिव्य वातावरण में सीपी नहा उठा।

Tags:    

Similar News