Ayodhya Ram Mandir Songs: राम चंद्र सांग्स की इस प्लेलिस्ट को कर लीजिये तैयार, हो जाइये राम मय

Ayodhya Ram Mandir Songs: 500 साल के लम्बे इंतज़ार के बाद 22 जनवरी को भगवान् राम वापस अयोध्या नगरी आ रहे हैं। ऐसे में आप भी इन गीतों के साथ जोश में करीये श्री राम का स्वागत।

Update: 2024-01-22 08:36 GMT

Ayodhya Ram Mandir Songs (Image Credit-Social Media)

Ayodhya Ram Mandir Songs: लगभग 500 साल के संघर्ष के बाद राम मंदिर अब बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है साथ ही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की प्राणप्रतिष्ठा करेंगे। ऐसे में चारों ओर राम नाम से गूँज रहा है। अगर आपने इसकी प्लेलिस्ट नहीं बनाई है तो यहाँ हम आपके लिए कुछ प्रभु राम आधारित गाने लेकर आये हैं। जिन्हे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

राम चंद्र सांग्स की प्लेलिस्ट

लम्बे इंतज़ार के बाद रामलला अब भव्य मंदिर में विराजमान हो जायेंगे। ऐसे में आप इन गानों की प्लेलिस्ट तैयार कर सकते हैं।

1.मेरे घर राम आये हैं ( Mere Ghar Raam Aaye Hain)

इस गाने को जुबिन नौटियाल ने गया है साथ ही इसे लिखा है मनोज मुन्तशिर, दीपिका सी और लोवेश एन ने। इसका प्रोडक्शन टी-सीरीज द्वारा किया गया। इस गाने पर काफी समय से रील्स बना रहे हैं।

Full View

2 . नारायण मिल जायेंगें (Narayan Mil Jayenge)

Full View

इस गाने को भी जुबिन नौटियाल ने गाया है। इस गाने को बेहद ख़ूबसूरती से लिखा गया है। इसे मनोज मुन्तशिर ने लिखा है।

3 . राम सिया राम (Ram Siya Ram)

Full View

ये गाना फिल्म आदिपुरुष का है फिल्म भले ही कई विवादों में रही लेकिन इस फिल्म का ये गाना लोगों को खूब पसंद आता है। इस फिल्म में जहाँ साउथ एक्टर प्रभास राम के रूप में हैं वहीँ बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन माता सीता की भूमिका में हैं। 

4 . घर मोरे परदेसिया (Ghar More Pardesiya)

Full View

फिल्म कलंक के इस गीत में आपको भगवान् राम के स्वागत करने से लेकर जोश से भरपूर लिरिक्स भी मिलेगी। फिल्म में वरुण धवन, अलिया भट्ट और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में हैं। 

5 . राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी (Ram Aayenge)

Full View

श्री राम के भजनों में से एक ये गीत है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ये एक प्राइवेट एल्बम है जिसे कई लोगों द्वारा भी गाया गया है। 

6 . दिन राम राज्य का आ गया (Din Ram Rajya Ka)

Full View

इस प्रसिद्ध गाने को हंसराज रघुवंशी ने गाया है। जिसे कंपोज़ भी उन्होंने ही किया है। इसका म्यूजिक रवि चोपड़ा का है।

Tags:    

Similar News