Ram Mandir: राम नवमी पर होगा प्रभु श्री राम का ‘सूर्य तिलक‘ ऐसा दिखेगा दिव्य नजारा, आया सामने ट्रायल वीडियो

Ayodhya Ram Mandir: रामनवमी पर 40 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।

Update: 2024-04-13 07:36 GMT

Ayodhya Ram Mandir (photo: social media )

Ayodhya Ram Mandir: राम जन्मोत्सव यानी रामनवमी पर भगवान सूर्य प्रभु श्रीराम का तिलक करेंगे। यह दिव्य और भव्य नजारा लगभग 4 मिनट तक दिखेगा। इसके लिए सूर्य की किरणों को पहले अलग-अलग 3 दर्पणों के जरिए अलग-अलग एंगल में डायवर्ट किया जाएगा। इन किरणों को पीतल की पाइपों के जरिए आगे गुजारा जएगा। इसके बाद उन किरणों को लेंस के जरिए सीधे राम लला के मस्तिष्क पर डायवर्ट किया जाएगा। इसके साथ ही आपको ये भगवान सूर्य द्वारा रामलला के तिलक करने का नजारा दिखने लगेगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं है। इस पर ट्रायल भी हो चुका है। इसका ट्रायल वीडियो भी सामने आया है।

अयोध्या में रामलला की बाल प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देशभर से भक्त अपने प्रभु राम के दर्शन के लिए यहां पहुंच रहे हैं। 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद रामलला 22 जनवरी 2024 को अपने भव्य महल में विराजमान हो गए। तब से उनके दर्शनों के लिए रोजाना लाखों भक्त पहुंच रहे हैं। ऐसे में भगवान के भक्त राम नवमी के दिन अब एक और अद्भुत घटना के साक्षी बनेंगे। यहां इस दिन सूर्यवंशी भगवान प्रभु श्रीराम के मस्तक पर स्वयं सूर्यदेव तिलक करेंगे।

दरअसल, राम मंदिर में सूर्य अभिषेक का सफल परीक्षण किया गया है। यहां दर्पण के जरिए भगवान के मस्तक पर सूर्य ने तिलक किया है। वैज्ञानिकों के मौजूदगी में ठीक दोपहर 12ः00 इस सूर्य तिलक का सफल परीक्षण किया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर आप भी भाव-विभोर हो जाएंगे।

4 मिनट तक दिखेगा अद्भुत नजारा

17 अप्रैल को रामनवमी के दिन भगवान राम के ललाट की शोभा सूर्यदेव बढ़ाएंगे। राम जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर भगवान सूर्य लगभग 4 मिनट तक रामलला का तिलक करेंगे। इसके लिए सूर्य की किरणों को पहले अलग-अलग 3 दर्पणों के जरिए अलग-अलग एंगल में डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद इन किरणों को पीतल की पाइपों के जरिए आगे गुजारा जएगा। बताते चलें कि पीतल की पाइपों में क्षरण काम होता है, इसीलिए इस धातु का इस्तेमाल किया गया है। इसके बाद उन किरणों को लेंस के जरिए सीधे राम लला के मस्तिष्क पर डायवर्ट किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया 4 मिनट चलेगी।


लाइव टेलिकास्ट भी किया जाएगा

बता दें कि इस परीक्षण को 10 अप्रैल को किया गया था। हालांकि, अब इसका वीडियो सामने आया है। रामलला के गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठित होने के बाद यह पहली नवरात्रि है। इसको ध्यान में रखते हुए राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामनवमी की खास तैयारियां की हैं। इस कड़ी में राम नवमी के दिन रामलला का सूर्य तिलक अद्भुत और दिव्य होगा। बताजा जा रहा है कि इसका लाइव टेलिकास्ट प्रसार भारती करेगा। अयोध्या में इस घटना को देखने के लिए 100 से अधिक जगहों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी।


राम नवमी पर 40 लाख भक्तों के पहुंचने का अनुमान

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अप्रैल की शुरुआत तक करीब डेढ़ करोड़ लोग रामलला के दर्शन कर चुके हैं। रामलला के दर्शन के लिए रोजाना 1 से 1.5 लाख श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसमें करीब 1 लाख विदेशी पर्यटक हैं। रामनवमी पर 40 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। वहीं लोगों से भी अपील की जा रही है कि वे अलग-अलग दिन दर्शन करें। राम नवमी पर 16, 17, 18 अप्रैल यानी तीन दिन तक राम मंदिर को 24 घंटे खोलने का फैसला पहले ही किया जा चुका है।



Tags:    

Similar News