अयोध्या दुष्कर्म मामलाः सांसद अवधेश प्रसाद ने घटना को बताया शर्मनाक, बोले-आरोपी को मिले फांसी

अयोध्या दुष्कर्म मामलाः फैजाबाद (अयोध्या) सांसद अवधेश प्रसाद ने अयोध्या दुष्कर्म मामले में आरोपी के करीबी बताये जाने पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी। सपा सांसद ने घटना को शर्मनाक बताया।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-05 06:52 GMT

अयोध्या दुष्कर्म मामलाः अवधेष प्रसाद ने घटना को बताया शर्मनाक (सोशल मीडिया)

Ayodhya Rape Case: अयोध्या में 12 साल की किषोरी के साथ हुए दुराचार की घटना को लेकर अब राजनीति चरम पर पहुंच गयी है। मामले में सपा नेता का नाम सामने आने के बाद से ही भाजपा हमलावर हो गयी है। वहीं आरोपी सपा नेता को फैजाबाद (अयोध्या) सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी बताया जा रहा है। जिस पर भाजपा जमकर निशाना साध रही है। एक तरफ जहां बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़िता के परिजनों से सरकारी आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने पीड़िता के परिजनों को आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इस मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव डीएनए टेस्ट कराने की मांग पर अड़े हुए है। दूसरी ओर फैजाबाद (अयोध्या) सांसद अवधेश प्रसाद ने अयोध्या दुष्कर्म मामले में आरोपी के करीबी बताये जाने पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी। सपा सांसद ने घटना को शर्मनाक बताया।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हर तरह से पीड़िता के साथ खड़ी है। इस घटना के जो भी आरोपी है उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है और उसे जल्द ही अपनी रिपोर्ट देने को कहा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि सपा की मांग है कि राज्य सरकार पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराए। साथ ही उन्हें 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद भी दे।  

मुसलमानों को लेकर भाजपा की सोच अलोकतांत्रिकः अखिलेश यादव

वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बयान देते हुए कहा कि चुनाव से पहले भाजपा साजिश शुरू करना चाहती है। इनका उद्देष्य पहले दिन से ही समाजवादियों को बदनाम करने का रहा है। भाजपा की सोच मुसलमानों को लेकर अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है। सपा अध्यक्ष ने निषाना साधते हुए कहा कि अगर कोई ’योगी’ लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रखता तो वह ’योगी’ नहीं हो सकता।

Tags:    

Similar News