Ayodhya Rape Case: आरोपी सपा नेता के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर, PAC और फायर बिग्रेड तैनात

Ayodhya News: अयोध्या रेप केस में आरोपी मोईद खान के शॉपिंग कॉम्पलेक्स पर भी बुलडोजर चला। मौके पर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-22 07:49 GMT

Ayodhya News (Pic: Social Media)

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नाबालिग से गैंगरेप के आरोपी समाजवादी पार्टी नेता मोईद खान के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर चला। 2 मंजिल कॉम्प्लेक्स 4000 स्क्वायर फीट में बना है। इसकी अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपए है। प्रशासन ने दावा किया है कि भदरसा की मुख्या बाजार में बने कॉम्प्लेक्स का एक तिहाई हिस्सा अवैध तरीके से बनाया गया है। आज इसे ही गिराया गया। अयोध्या के साथ ही कन्नौज में रेप के आरोपी सपा नेता की बिल्डिंग पर बुलडोजर चला। अयोध्या में कॉम्प्लेक्स को गिराने के लिए PAC और फायर बीग्रेड की टीम पहुंची है। एसडीएम के आदेश के एक दिन पहले ही बिल्डिंग में चल रहे पीएनबी बैंक को शिफ्ट कर दिया गया था। 

कॉम्प्लेक्स जमींदोज

प्रशासन का दावा है कि रेप के आरोपी भदरसा नगर अध्यक्ष मोईद खान ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया है। जानकारी के अनुसार शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का एक तिहाई हिस्सा जमींदोज किया गया है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की बिजली पहले ही काट दी गई है। एसडीएम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बुलडोजर एक्शन से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कॉम्प्लेक्स के बाहर भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है। बिल्डिंग में चल रहे बैंक को कल ही दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। बता दें कि सपा नेता मोईद खान भदरसा नगर अध्यक्ष हैं। उनपर रेप का आरोप लगा है। इससे पहले उनकी बेकरी पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया था। इस बार उनके दो मंजिले कॉम्प्लेक्स को जमींदोज किया जाएगा। हालांकि मोईद खान ने अपने आप को निर्दोष बताते हुए कहा है कि उनपर सपा का नेता होने की वजह से कार्रवाई की जा रही है। 

आरोपियों का हुआ डीएनए टेस्ट

पुलिस ने रेप के दोनों आरोपियों मोईद खान और राजू खान का डीएनए टेस्ट किया गया है। जांच की रिपोर्ट का इंतजार है। इस मामले में नाबालिग किशोरी के भ्रूण का भी डीएनए टेस्ट पहले ही हो चुका है। दोनों रिपोर्ट आने के बाद, उसी आधार पर पुलिस चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करेगी। अखिलेश यादव ने भी मामले में डीएनए टेस्ट की मांग की थी।  

Tags:    

Similar News