पैसा लेकर रामलला के दर्शन कराने की होगी जांच, चंपत राय बोले- ट्रस्ट का कोई संबंध नहीं..

Ayodhya News: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बयान जारी कर स्पष्ट कहा कि रामलला के दर्षन के लिए पैसा लेकर या टाइम स्लॉट देकर दर्शन की कोई व्यवस्था नहीं है।

Update: 2024-03-26 10:57 GMT

पैसा लेकर रामलला के दर्शन कराने की होगी जांच (न्यूजट्रैक)

Ayodhya News: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बयान जारी कर स्पष्ट कहा कि रामलला के दर्शन के लिए पैसा लेकर या टाइम स्लॉट देकर दर्शन की कोई व्यवस्था नहीं है। अगर ऐसी कुछ शिकायतें मिली हैं जिसकी पुलिस जांच करेगी। ट्रस्ट का इससे कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि लाइन लगा कर आने वाले राम भक्तों को राम लला के सुगम दर्शन होते हैं।

चंपत राय ने कहा कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद बालक रूप में राम लला की होती सेवा है। राम लला की प्रतिमा जीवंत रूप में विराजमान है। राम लला के परिसर में विराजमान राम लला का प्रतिदिन सवा लाख से डेढ़ लाख राम भक्त रामलला का दर्शन कर रहे हैं। राम मंदिर में पैसा लेकर टाइम स्लॉट देकर दर्शन की व्यवस्था नहीं है। चंपत राय ने राम भक्तों से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति पैसा लेकर दर्शन करा रहा है तो यह धोखाधड़ी है। राम मंदिर ट्रस्ट का इस धोखाधड़ी और पैसे के लेनदेन से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने कहा कि सहज रूप से किसी भी श्रद्धालु को रामलला के दर्शन करने में एक से डेढ़ घंटे का समय लगता है और अगर दर्शन सुबह सात बजे या फिर रात को आठ बजे के बाद किए जाएं तो और भी कम समय लगता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला के दरबार में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से रोजाना करीब सवा लाख से डेढ़ लाख लोग दर्शन कर रहे हैं। मंदिर में रामलला के सुबह साढ़े छह बजे से रात साढ़े नौ बजे तक दर्शन होते हैं।

Tags:    

Similar News