Ramlala Pran Pratistha: चंपत राय ने वीडियो जारी कर दी ये जानकारी, बताया कितने होंगे मेहमान, कौन-कौन यजमान हैं जो कराएंगे प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान

Ramlala Pran Pratistha: पूरे देश की नजरें 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम पर है। यह दिन काफी महत्वपूर्ण है। वहीं अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के संबंध में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने वीडियो में प्राण प्रतिष्ठा का दिन, समय के बारे में विस्तार से बताया।

Update: 2024-01-08 16:10 GMT

चंपत राय ने वीडियो जारी कर दी ये जानकारी, बताया कितने होंगे मेहमान, कौन-कौन यजमान हैं जो कराएंगे प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान: Photo- Social Media

Ramlala Pran Pratistha: पूरे देश की नजरें 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम पर है। यह दिन काफी महत्वपूर्ण है। वहीं अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के संबंध में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने वीडियो में प्राण प्रतिष्ठा का दिन, समय के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने वीडियो में बताया कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में जो मेहमान आने हैं वह तय हो गए हैं। 22 जनवरी को सभी लोग नहीं आ सकते, इसलिए वह अपनी पास स्थित राम मंदिर जाकर प्रभु श्रीराम के दर्शन करें। साथ ही घर पर पांच दिए जलाएं। चंपत राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या आगमन और पूजा की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया।

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में होंगे 11 यजमान, 12 अधिवास

श्री रामलला की मूर्ति का जिस कुटिया में निर्माण किया गया, 16 जनवरी 2024 को पूजन का प्रारंभ उसी कर्म कुटी से होगा। इसके बाद मूर्ति का निर्माण करने वाले शिल्पी का प्रायश्चित पूजन होगा। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के ब्रह्मा गणेश्वर शास्त्री द्राविड़, प्रमुख आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित, सुनील दीक्षित, गजानंद जोगकर, अनुपम दीक्षित, घटाटे गुरुजी प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान संपन्न कराएंगे। इसमें 11 यजमान भी होंगे।



17 को श्री विग्रह का परिसर भ्रमण कराया जाएगा

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता और धर्माचार्य संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी ने बताया कि 17 जनवरी 2024 को श्री विग्रह का परिसर भ्रमण कराया जाएगा। गर्भगृह का शुद्धिकरण होगा। 18 जनवरी से अधिवास प्रारंभ होगा। दोनों समय जलाधिवास होगा। साथ ही सुगंधि और गंधाधिवास भी होगा। 19 जनवरी को सुबह फल अधिवास और शाम को धान्य अधिवास होगा। इसी तरह 20 जनवरी को सुबह पुष्प और रत्न अधिवास, शाम को घृत अधिवास होगा। 21 जनवरी को सुबह शर्करा, मिष्ठान और मधु अधिवास होगा। शाम को औषधि और शय्या अधिवास होगा। भगवान राम सूर्यवंशी हैं और आदित्य भी द्वादश हैं। इसलिए द्वादश यानी 12 अधिवास हो रहे हैं। इसके अलावा सोलह से 22 जनवरी तक चतुर्वेद यज्ञ होगा।

-रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बारे में आयोजन में कितने होंगे मेहमान, जो नहीं आ पाएं वो क्या करें

-चंपत राय ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

Tags:    

Similar News