CM Yogi in Ayodhya: अयोध्मुया में मुख्यमंत्री योगी, रामलला के दरबार में पहुंचकर किया दर्शन-पूजन

CM Yogi in Ayodhya: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। योगी ने श्रीराम जन्मभूमि पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और देश-प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की।

Update: 2023-08-19 10:12 GMT
CM Yogi in Ayodhya (Photo: Social Media)

CM Yogi in Ayodhya: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। राम कथा पार्क हेलीपैड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे रामचंद्र परमहंस दास की समाधि पर पहुंचे। यहां उन्होंने परमहंस की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने श्रीराम जन्मभूमि पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और देश-प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की।

रामलला के दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति का हाल जाना। यहां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मुख्यमंत्री को मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारी दी। योगी आदित्यनाथ ने यहां कार्य कर रहे मजदूरों से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से वर्तमान समय में चल रहे कार्य की प्रगति भी जानी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

मंदिर निर्माण कार्यों का लिया जायजा

सीएम योगी के अयोध्या दौरे के समय उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि पहुंचने के बाद यहां राम मंदिर निर्माण कार्यों का अवलोकन करा और फिर दूसरे कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सीएम योगी का दिगंबर अखाड़ा से गहरा जुड़ाव है। गोरक्षपीठ की तीन पीढि़यों का यहां से जुड़ाव रहा है। सीएम के गुरु अवैद्यनाथ व परमहंस की काफी घनिष्ठता थी। सीएम भी अपनी पीढ़ी की परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। दिगंबर अखाड़ा राममंदिर आंदोलन का प्रधान केंद्र भी रहा है। राममंदिर आंदोलन की पहली बैठक इसी अखाड़े में हुई थी। उसमें राममंदिर निर्माण के लिए एक समिति का भी गठन किया गया, जिसके अध्यक्ष महंत अवैद्यनाथ बनाए गए थे जो सीएम योगी के गुरु रहे। 1989 में महंत रामचंद्र दास परमहंस को रामजन्म भूमि न्यास का पहला अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद ही मंदिर आंदोलन को नई दिशा मिली।

Tags:    

Similar News