Ayodhya News : महिला सफाईकर्मी ने गैंगरेप का लगाया आरोप, आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Ayodhya News : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक महिला सफाईकर्मी ने तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म और पांच अन्य लोगों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Report :  Rajnish Verma
Update:2024-09-12 22:14 IST

Ayodhya News : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक महिला सफाईकर्मी ने तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म और पांच अन्य लोगों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। अयोध्या कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लड़की बीए की छात्रा है, वह रामजन्मभूमि में सफाईकर्मी का भी कार्य करती है। 

अयोध्या के रामजन्मभूमि में सफाई करने वाली लड़की ने सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। महिला के आरोपों की जांच के लिए पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित लड़की ने शिकायत में बताया कि अयोध्या के अंगूरी बाग और कैंट क्षेत्र में अलग-अलग समय पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। इसके साथ ही महिला ने जिन आठ लोगों पर आरोप लगाया है, पुलिस ने उनकी पहचान शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि यह घटना बीती 16 अगस्त की है। पुलिस ने इस मामले में दो सितंबर को एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर दो लोगों की पहचान भी हो गई है, जिन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है।

जान से मारने की दी धमकी

पीड़िता ने तहरीर में बताया कि सहादतगंज निवासी वंश चौधरी को वह कई सालों से जानती है। वंश ने 16 अगस्त को उससे घूमने के लिए कहा था तो वह उनके साथ चली गई थी। इस दौरान वंश के साथ शारिक और विनय भी मौजूद था। इसके बाद उसे लेकर गोकुल गेस्ट हाउस, अंगूरी बाग पहुंचे, जहां तीनों ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया जो जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वंश ने उसे फोन करके अपनी गलती को स्वीकार किया और एक बार फिर मिलने के लिए बुलाया। जब वह मिलने के लिए गई तो वह उसे लेकर बनवीरपुर गैराज पहुंचे, जहां वंश ने एक बार फिर उसके साथ रेप किया। इस दौरान उसका दोस्त शिवा और विनय था। शिवा शराब के नशे में था, उसने उसके साथ छेड़खानी भी की। 

बंधक बनाने का आरोप

इसके बाद वंश वहां से चला गया था, जबकि विनय वहीं रूक गया। इसके बाद विनय ने उसे को बंधक बना लिया और 18 अगस्त को देवकाली के पास छोड़ा। इसके बाद 22 और 23 अगस्त की रात को भी बुलाया और रेप किया। फिर 25 अगस्त की सुबह विनय, वंश, उदित उसे रामजन्मभूमि छोड़ने के बहाने लेकर गए, लेकिन इस दौरान उसके छेड़खानी की, जिससे कार डिवाइडर से टकरा गई और उसके सिर पर चोट भी आ गई है।

Tags:    

Similar News