Ayodhya News: पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर अखिलेश ने कहा, अभूतपूर्व योगदान से भारत को 21वीं सदी में पहुंचा दिया

Ayodhya News: गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आज पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मना रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत के महान सपूत थे।

Report :  NathBux Singh
Update: 2024-08-20 13:14 GMT

Ayodhya News

Ayodhya News: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वी जयंती कांग्रेस पार्टी ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर जिला अस्पताल में मरीजों को दूध और फल का वितरण किया गया तथा कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा संचालन जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने किया।

गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आज पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मना रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत के महान सपूत थे। उन्होंने करोड़ों भारतीय नागरिकों में आशा की किरण जगाई और अपने अभूतपूर्व योगदान से भारत को 21वीं सदी में पहुंचा दिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष करना, पंचायती राज को मजबूत करना, दूरसंचार और आईटी क्रांति, कंप्यूटरीकरण कार्यक्रम, निरंतर शांति समझौते, महिला सशक्तिकरण, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम और समावेशी शिक्षा पर जोर देने वाली नयी शिक्षा नीति जैसे उनके कई सुखद कदम देश में परिवर्तनकारी बदलाव लेकर आए।

मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष कर दी गई

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि असम, पंजाब, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे देश के अशांत क्षेत्रों में शांति समझौते राजीव गांधी की उस शासन कला के बदौलत संभव हो पाए, जिन्होंने राष्ट्रीय हित को अपनी पार्टी के तात्कालिक हितों से ऊपर रखा। जिला प्रवक्ता सुनील कृष्णा गौतम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की सामाजिक उपयोगिता के लिए एक दृष्टिकोण था, जो पेयजल आपूर्ति, टीकाकरण, साक्षरता, तिलहन उत्पादन और दूरसंचार एवं डेयरी विकास में प्रभावशाली प्रौद्योगिकी मिशन में परिलक्षित हुआ। महिला जिला अध्यक्ष रेनू राय ने कहा कि प्रगतिशील मूल्यों पर आधारित 1986 की नयी शिक्षा नीति पर राजीव गांधी की व्यक्तिगत छाप थी। आज के नवोदय विद्यालय इसी पहल के तहत सामने आए मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष कर दी गई और स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस राजीव गांधी की सरकार में ही घोषित किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से महिला जिला अध्यक्ष रेनू राय, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामसागर रावत, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र मणि पांडे, उमेश उपाध्याय, प्रवीण श्रीवास्तव, अनिल सिंह अनिल तिवारी, श्रीनिवास तिवारी, मोहम्मद आरिफ, सुरेंद्र प्रताप सिंह सैनिक,फ्लावर नकवी, तरुन ब्लॉक अध्यक्ष रमाशंकर तिवारी, कृष्णानंद उपाध्याय, द्वारिका पांडे, गौरव दुबे आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News