Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 20 पुजारियों के लिए शुरू हुआ इंटरव्यू, 3000 लोगों ने किया ऑनलाइन अप्लाई

Ayodhya Ram Mandir: अगले साल जनवरी माह में राम लला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां तेजी से चल रही है।

Update:2023-11-21 16:52 IST

अयोध्या राम मंदिर में पुजारी के लिए हो रहा इंटरव्यू (न्यूजट्रैक)

Ayodhya News: अगले साल जनवरी माह में राम लला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां तेजी से चल रही है। इस समारोह से पहले मंदिर में राम लला की विधिवत पूजा के लिए 20 पुजारियों का चयन किया जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरि ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा संचालित प्रशिक्षण योजना में शामिल होने के लिए कुल 3,000 पुजारियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था।

इनमें से 225 अभ्यर्थियों को योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया और उनका साक्षात्कार लिया गया। इंटरव्यू के लिए तीन सदस्यों के पैनल का गठन किया गया है। पैनल अयोध्या स्थित विष्व हिंदू परिषद के मुख्यालय में पुजारी पद के लिए इंटरव्यू ले रहा है। वृंदावन के प्रसिद्ध हिंदू उपदेशक जयकांत मिश्रा और अयोध्या के दो महंत मिथिलेश नंदिनी शरण और सत्यनारायण दास पुजारी पद के लिए इंटरव्यू ले रहे हैं।

चयनित 200 उम्मीदवारों में से 20 का होगा चयन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गोविंद देवगिरि ने कहा कि 20 पुजारियों के चयन के लिए 2 दिवसीय साक्षात्कार प्रक्रिया आयोजित की गई थी। अभ्यर्थियों से वेदों के बारे में उनके ज्ञान, अनुष्ठान करने की उनकी क्षमता और उनके व्यक्तिगत गुणों के बारे में साक्षात्कार लिया गया। चयनित अर्चकों को श्रीराम मंदिर में नियुक्ति से पहले 6 महीने के प्रशिक्षण कार्यक्रम से गुजरना होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंदिर पूजा के सभी पहलुओं को शामिल किया जाएगा, जिसमें मंत्रों का पाठ, अनुष्ठानों का प्रदर्शन और मंदिर की मूर्तियों की देखभाल शामिल है।

6 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगीः गोविंद देव गिरि

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरि ने कहा कि साक्षात्कार में चयनित लोगों को 6 महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद आवश्यकतानुसार उनकी नियुक्ति की जायेगी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा संचालित प्रशिक्षण योजना में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर थी। 6 महीने की आवासीय ट्रेन के लिए 2,000 रुपये मासिक मानदेय भी प्रदान किया जाएगा।

Tags:    

Similar News