President Draupadi Murmu: रामलला के दर्शन को आज अयोध्या पहुंचेगीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

President Draupadi Murmu: अयोध्या पहुंचने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सबसे पहले हनुमान गढ़ी पहुंचेंगी। वहां वह भगवान हनुमान के दर्शन, पूजन और आरती में शामिल होंगी।

Update: 2024-05-01 05:59 GMT

रामलला के दर्शन को आज अयोध्या पहुंचेगीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (न्यूजट्रैक)

President Draupadi Murmu: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दोपहर बाद अयोध्या पहुंचेगी। लोकसभा चुनावों के बीच पहली बार राष्ट्रपति रामलला के दर्शन को अयोध्या आ रही हैं। राष्ट्रपति के अयोध्या दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और सीसीटीवी कैमरों की मदद से हर जगह की निगरानी की जा रही है। पुलिस के अलावा सीआरपीएफ, आरएएफ, एटीएस व पीएसी के जवान भी जगह-जगह तैनात किये गये हैं।

राष्ट्रपति के अयोध्या दौरे को लेकर खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हैं। अलग-अलग जगहों पर सादी वर्दी में जवान तैनात रहेंगे। राम मंदिर परिसर में भी राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां लगभग अंतिम चरण में हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से राम मंदिर में खास तैयारी की गई है। राम मंदिर के प्रवेश द्वार समेत विशेष मार्गो को फूलों से सजाया गया है। इसके बाद हनुमान गढ़ी को भी भव्य तरीके से सजाया जा रहा है।

अयोध्या पहुंचने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सबसे पहले हनुमान गढ़ी पहुंचेंगी। वहां वह भगवान हनुमान के दर्षन, पूजन और आरती में शामिल होंगी। इसके बाद वह राम मंदिर के लिए रवाना होगीं। राम मंदिर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति रामलला के दर्शन और पूजन करेंगी। रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद राष्ट्रपति कुबेर टीला भी जायेंगी। बुधवार शाम को राष्ट्रपति सरयू घाट भी जायेंगी और आरती में शामिल होगीं। उल्लेखनीय है कि भव्य, नव्य और दिव्य राम मंदिर के निर्माण के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह पहला अयोध्या दौरा है।

Tags:    

Similar News