Ram Mandir News: रामलला के दर्शन को उमड़ रही लाखों की भीड़, 26 जनवरी को तीन लाख लोगों ने किए दर्शन

Ram Mandir News: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पांच दिन बाद अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2024-01-27 04:32 GMT

राम मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ (सोशल मीडिया)

Ram Mandir News: रामनगरी में भव्य, दिव्य और नव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। शनिवार यानी आज सुबह भीषण ठंड और कोहरा होने के बावजूद रामलला के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे है। मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। शुक्रवार (26 जनवरी) को रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचने वाले रामभक्तों की संख्या तीन लाख से ज्यादा बतायी जा रही है।

अयोध्या जोने के आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि यहां भारी संख्या में लोग आ रहे हैं। कल शुक्रवार को तीन लाख से अधिक लोगों ने रामलला के दर्शन किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं। उन्होने कहा कि प्रशासन दवारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इसके बाद अगले दिन 23 जनवरी से मंदिर को भक्तों के लिए खोल दिया गया है। इसके पहले ही अयोध्या में दर्शनार्थियों का तांता लगना शुरू हो गया था। कोई साइकिल से तो कोई दंडवत करते हुए अपने रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचा था। अभी भी रामनगरी अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं। राम मंदिर में पहले दिन 3 करोड़ से अधिक का चढ़ावा चढ़ा था।  

रामलला के दर्शन को लेकर नई समयसारिणी जारी

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या में रामलला के दर्शन को लेकर नई समय सारिणी जारी कर दी गई है। राम भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए श्रीराम जन्‍मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने भगवान रामलला की आरती और दर्शन की निम्नांकित समय सारिणी जारी की गई है। ये जानकारी विहिप के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता विनोद बंसल ने एक्स पर पोस्ट के जरिए दी है। 

मंगला आरती : सुबह 4.30 बजे

श्रृंगार आरती (उत्थान आरती) : सुबह 6.30 बजे

भक्तों के लिए दर्शन :सुबह 7 बजे से

भोग आरती : दोपहर 12 बजे

संध्या आरती : शाम 7.30 बजे

रात्रि भोग आरती : रात 9 बजे

शयन आरती : रात 10 बजे

Tags:    

Similar News