Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर-सात दिन चलेगा प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान, जानिए किस दिन क्या-क्या होगा?

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होगा। इस मौके पर 10 से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया है।

Update: 2024-01-13 15:46 GMT

राम मंदिर-सात दिन चलेगा प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान, जानिए किस दिन क्या-क्या होगा?: Photo- Social Media

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सात दिन तक चलेगा। 16 जनवरी से शुरू हो रहे इस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। इस सात दिनों तक अलग-अलग अनुष्ठान और पूजन कार्य किया जाएगा। 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होगा। इस मौके पर 10 से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया है।

07 दिन चलेगा प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान

16 जनवरी - मंदिर ट्रस्ट के यजमान द्वारा प्रायश्चित, सरयू नदी तट पर दशविध स्नान, विष्णु पूजन और गो दान किया जाएगा।

17 जनवरी - शोभा यात्रा अयोध्या भ्रमण करेगी, श्रद्धालु कलश में सरयू जल लेकर मंदिर पहुंचेंगे।

18 जनवरी - गणेश अंबिका पूजन, वरुण पूजन, मातृका पूजन, ब्राह्मण वरण, वास्तु पूजन आदि से अनुष्ठान आरंभ किया जाएगा।

19 जनवरी - अग्नि स्थापना, नवग्रह स्थापना और हवन किया जाएगा।

20 जनवरी - गर्भगृह को सरयू जल से धोकर वास्तु शांति और अन्नाधिवास कांड होंगे।

21 जनवरी - 125 कलश से मूर्ति का दिव्य स्नान कराया जाएगा।

22 जनवरी -मृगशिरा नक्षत्र में रामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा होगी।

श्री राम मंदिर अयोध्या जी धाम

श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु श्री राम जन्मभूमि परिसर में भगवान श्री राम जी के दर्शन हेतु समय सीमा को बढ़ाया गया।

जागरण आरती - प्रातः 6: 30 बजे से

दर्शन समय - प्रातः 7 से 11: 30 बजे

दोपहर भोग आरती - दोपहर 12 बजे

दर्शन समय - दोपहर 2 बजे से सायं 7 बजे तक

रात्रि भोग आरती -सायं 7: 30 बजे

Tags:    

Similar News