Ayodhya Ram Mandir: रामनगरी में 24 करोड़ की लागत से बनेगा भ्रमण पथ, सरयू घाट से सीधे रामलला दरबार पहुंचेगे भक्त

Ayodhya Brahman Path: भ्रमण पथ सरयू नदी के घाटों से होते हुए राजघाट तक, राजघाट से भगवान श्रीराम के मंदिर तक बनाया जाएगा। इस पथ में हेरिटेज टाइल्स, पत्थरों की परत के साथ मार्ग की दीवारों पर भगवान राम के जीवन चरित्र के प्रसंगों को पेंटिंग के माध्यम से सजाया जाएगा।

Report :  Jugul Kishor
Update:2023-09-28 08:32 IST

Ayodhya Brahman Path

Ayodhya Brahman Path: राम नगरी अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मंदिर का उद्घाटन होने में महज कुछ महीने बचे हैं। ऐसे में निर्माण कार्य और तेज कर दिया गया है। वहीं, भव्य राम मंदिर तक पहुंचने वाले जन्मभूमि पथ, रामपथ और भक्तिपथ के बाद भ्रमण पथ बनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। ये भ्रमण पथ अब काशी की तर्ज पर सरयू नदी से राम मंदिर को जोड़ेगा। भ्रमण पथ बन जाने के बाद रामभक्त सरयू स्नान के बाद सीधे रामलला के दर्शन के लिए जा सकेंगे। इस योजना पर करीब 24 करोड़ रूपए खर्च होने का अनुमान लगाया गया है, जिसमें शासन की तरफ से पांच करोड़ रूपए आवंटित कर दिए गए हैं।

हेरिटेज टाइल्स, पत्थरों से सजेगा भ्रमण पथ 

जानकारी के मुताबिक भ्रमण पथ सरयू नदी के घाटों से होते हुए राजघाट तक, राजघाट से भगवान श्रीराम के मंदिर तक बनाया जाएगा। इस पथ में हेरिटेज टाइल्स, पत्थरों की परत के साथ मार्ग की दीवारों पर भगवान राम के जीवन चरित्र के प्रसंगों को पेंटिंग के माध्यम से सजाया जाएगा। सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार में खर्च होने वाले रूपए का अनुमान यूपी प्रोजेक्टस कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा लगाया जाएगा।

पर्यटन विभाग की योजना है कि श्रद्धालु और रामभक्त सरयू नदी में स्नान करने के बाद कई मार्गों से मंदिर तक पहुंच सकें। इससे भीड़ का दबाब भी एक मार्ग पर कम हो जाएगा। अभी तक की योजना में रामपथ होते हुए भक्ति और जन्मभूमि पथ पर श्रद्धालु और पर्यटक जा रहे हैं। लेकिन भ्रमण पथ बन जाने के बाद सरयू नदी में स्नान करने के बाद सीधे रामजन्मभूमि परिसर तक जा सकेंगे।

पर्यटन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि भ्रमण पथ को अच्छे से अच्छा बनाए जाने की योजना है। रामभक्त इसके बनने के बाद कम दूरी में राम मंदिर तक जा सकेंगे। उन्होने कहा अभी इस योजना के रूट मैप पर आर्किटेक्ट अध्ययन कर रहे हैं। जल्द ही इसकी डिजाइन तैयार हो जाएगी।

Tags:    

Similar News