Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान जारी, जानिए आज क्या-क्या हुआ?

Ram Lala Pran Pratishtha: 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' या अभिषेक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। जबकि लक्ष्मीकांत दीक्षित के नेतृत्व में पुजारियों की एक टीम मुख्य अनुष्ठानों का नेतृत्व करेगी।

Report :  NathBux Singh
Written By :  aman
Update: 2024-01-21 12:29 GMT

फूलों से सजा अयोध्या का श्रीराम मंदिर (Social Media) 

Ram Lala Pran Pratishtha : अयोध्या के राम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान छठवें दिन यानी को रविवार (21 जनवरी) को भी जारी है। आज सुबह 9 बजे से अनुष्ठान जारी है। 114 कलशों में औषधियुक्त जल एवं देश के विभिन्न तीर्थों से लाए गए पवित्र जल से श्रीरामलला की मूर्ति का स्नान सम्पन्न हुआ।

रात्रि जागरण अधिवास आज ही शुरू होगा

प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में नित्य के पूजन, हवन और पारायण के साथ आज की पूजा प्रक्रिया प्रारम्भ हुई, जो शाम तक जारी रहेगी। श्रीरामलला के विग्रह को आज मध्याधिवास में रखा गया। बता दें, आज ही रात्रि जागरण अधिवास भी शुरू होगा। श्री रामलला के पुराने विग्रह की भी पूजा यज्ञशाला में चल रही है। चेन्नई, पुणे सहित कई स्थलों से मंगाये गये विविध फूलों से पूजन का अनुष्ठान सम्पन्न कराया जा रहा है।

16 जनवरी से जारी है अनुष्ठान प्रक्रिया

आज की पूजा में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से अनिल मिश्र सपरिवार और विश्व हिन्दू परिषद (VHP) के अध्यक्ष डॉ. आरएन. सिंह एवं अन्य लोग पूजा अनुष्ठान सम्पन्न कर रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान प्रक्रिया 16 जनवरी दोपहर बाद सरयू नदी से प्रारम्भ हुई थी। 17 जनवरी को श्री रामलला की मूर्ति का मंदिर परिसर में आगमन हुआ था। सोमवार दोपहर को अभिजीत मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान सम्पन्न होगा।

आज अनुष्ठान का 6ठा दिन

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आज रविवार 21 जनवरी को छठा दिन है। आज रामलला की मूर्ति को औषधीय जल से स्नान कराया जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि आज 21 जनवरी को क्या-क्या किया जाएगा?

प्रधानमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' या अभिषेक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। जबकि लक्ष्मीकांत दीक्षित के नेतृत्व में पुजारियों की एक टीम मुख्य अनुष्ठानों का नेतृत्व करेगी। 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में 8 हजार लोगों को बुलाया गया है, जिसमें राजनीतिक, मनोरंजन से लेकर खेल जगत और बिजनेस से जुड़े लोग शामिल हैं।


Tags:    

Similar News