रामलला के दर्शन कर फफक कर रो पड़े सपा MLA अभय सिंह, बोले- पार्टी नेतृत्व ने अयोध्या आने से रोका था

Ram temple in Ayodhya: सपा के बागी विधायक अभय सिंह आज अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंचे। इसी दौरान वो बेहद भावुक हो गए। उन्होंने कहा, उन्हें अयोध्या आने से रोका गया था।

Written By :  aman
Update: 2024-03-02 11:28 GMT

रामलला के दर्शन करने पहुंचे सपा विधायक अभय सिंह (Social Media) 

SP MLA Abhay Singh: अयोध्या के गोसाईगंज सीट (Gosaiganj Assembly Seat) से समाजवादी पार्टी के विधायक अभय सिंह (SP MLA Abhay Singh) ने शनिवार (02 मार्च) को रामलला के दर्शन किए। प्रभु श्रीराम के दर्शन के दौरान अभय सिंह बेहद भावुक हो गए। वो फफक कर रो पड़े। आंखों से आंसू निकल पड़े।

दरअसल, अभय सिंह, मनोज पांडेय सहित कई समाजवादी पार्टी विधायकों का कहना रहा है कि उनकी इच्छा रामलला के दर्शन की थी। लेकिन, पार्टी नेतृत्व की ओर से उन्हें रोका गया। जिससे सपा के कुछ विधायकों में रोष था। हाल में अभय सिंह ने इस मुद्दे पर खुलकर विरोध जताया था। 

राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के लिए की क्रॉस वोटिंग  

रामनगरी अयोध्या की गोसाईगंज सीट से सपा एमएलए अभय सिंह ने आज रामलला के दर्शन किये। भगवान के दर्शन के बाद अभय सिंह बेहद भावुक नजर आए। उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। फफक कर रोते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें, ये वही अभय सिंह हैं जिन्होंने राज्यसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी।

रामलला दर्शन को थे इच्छुक

सपा विधायक अभय सिंह अपनी पार्टी के उन विधायकों की सूची में थे, जो अयोध्या रामलला के दर्शन के इच्छुक थे। सपा के कुछ विधायक विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रभु श्रीराम के दर्शन करना चाहते थे। चूंकि, अब उनकी सपा से दूरी बन चुकी है तो अभय सिंह राम मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान को साष्टांग प्रणाम किया। मूर्ति को देखते हुए बेहद भावुक हो गए।

अभय सिंह के आरोपों को अखिलेश ने नकारा

राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha elections) के दौरान अभय सिंह पर बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में क्रॉस वोटिंग करने के आरोप हैं। उस वक्त सपा विधायक अभय सिंह ने कहा था कि, 'जब यूपी के सभी विधायक रामलला के दर्शन करने आ रहे थे तो सपा के विधायकों को आने से रोका गया था। हालांकि, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इससे इंकार किया। उन्होंने कहा, किसी को भी अयोध्या जाने से नहीं रोका गया था। बता दें, इससे पहले सपा के एक अन्य विधायक ने भी हाल में रामलला के दर्शन किए थे। 


Tags:    

Similar News