Ayodhya Ram Mandir: श्री राम मंदिर और जय श्रीराम की सोशल मीडिया पर धूम, देखिए हैरान करने वाले आंकड़े

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की धूम सोशल मीडिया पर भी मची हुई है। ट्विटर, इन्स्टाग्राम, फेसबुक इत्यादि में हजारों लोगों ने कमेन्ट, फोटो, विडियो शेयर किये हैं। एक तरह से आज का दिन भारत में सोशल मीडिया पर भी श्री राम को समर्पित है। इसे ऐसे ही जान लीजिये कि ट्विटर पर तो आज के तीस टॉप ट्रेंडिंग में 25 अयोध्या और श्री राम से सम्बंधित हैं।

Written By :  Neel Mani Lal
Update: 2024-01-22 12:05 GMT

श्री राम मंदिर: सोशल मीडिया पर मची धूम: Photo- Social Media

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की धूम सोशल मीडिया पर भी मची हुई है। ट्विटर, इन्स्टाग्राम, फेसबुक इत्यादि में हजारों लोगों ने कमेन्ट, फोटो, विडियो शेयर किये हैं। एक तरह से आज का दिन भारत में सोशल मीडिया पर भी श्री राम को समर्पित है। इसे ऐसे ही जान लीजिये कि ट्विटर पर तो आज के तीस टॉप ट्रेंडिंग में 25 अयोध्या और श्री राम से सम्बंधित हैं।

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे सिर्फ राम

ट्विटर पर राम से जुड़े विषय की बाढ़ रही है. मिसाल के तौर पर हैशटैग रामललाविराजमान, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, राम का भव्य धाम, श्री राम, प्रभु राम, राम विवाद, राम ऊर्जा, जीवन धन्य, सदा चली, पावन सीता राम, पावन सीता राम, रघुपति राघव रजा राम, सुंदरा विग्रह, राम राज्य, राघव सीताराम, आदि ट्रेंड कर रहे हैं।

श्री राम मंदिर: सोशल मीडिया पर मची धूम: Photo- Social Media

हैशटैग ‘श्री राम’ सबसे आगे है जहाँ पर पर 14 लाख 60 हजार पोस्ट हैं। ‘राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा’ में आठ लाख 74 हजार पोस्ट डाले गए हैं। ‘राम लला विराजमान’ पर एक लाख 29 हजार पोस्ट डाले गए हैं। वहीँ हैश टैग राम का भव्य धाम पर एक लाख 51 हजार पोस्ट हैं।‘प्रभु राम’ हैश टैग पर पांच लाख 85 हजार पोस्ट हैं।

किसने क्या लिखा?

सेलेब्रिटीज की बात करें तो सुनील शेट्टी ने लिखा - अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी भारत वासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। आइये प्रण लें कि हम सदैव भगवान श्री राम के सिद्धांतों पर चलें। एक अच्छा इंसान बनने की सादगी को अपनाएं; क्योंकि विनम्रता में ही महानता है। जय श्री राम।




- अमित भडाना अयोध्या से अपनी फोटो के साथ पोस्ट किया - बोलो जय श्री राम जय जय राम।

- क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर ने रामलला की फोटो के साथ लिखा - भारतवर्ष के रोम रोम में हैं श्री राम!

- क्रिकेटर कुलदीप यादव ने लिखा - यह दृश्य देखना एक अद्भुत और गौरवपूर्ण क्षण है! जय श्री राम।

Tags:    

Similar News