Ayodhya News: सपा नेता और कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती

Ayodhya News: डॉ. कलाम ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन डीआरडीओ में वैज्ञानिक के रूप में काम किया। उन्होंने भारत के मिसाइल कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसके कारण उन्हें मिसाइल मैन के नाम से जाना जाता है।

Report :  NathBux Singh
Update:2024-10-15 16:42 IST

Ayodhya News (Pic- Newstrack)

Ayodhya News: समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाब बाड़ी फैजाबाद में समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। जिसमें उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक मछुआरा परिवार में हुआ था। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार में जन्मे कलाम ने अपनी पढ़ाई और जीवन में संघर्ष का सामना करते हुए आगे बढ़े। उन्होंने भौतिकी और अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि दिखाई और मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में स्नातक किया।

डॉ. कलाम ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन डीआरडीओ में वैज्ञानिक के रूप में काम किया। उन्होंने भारत के मिसाइल कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसके कारण उन्हें मिसाइल मैन के नाम से जाना जाता है। उन्होंने 1998 के पोखरण दूसरे परमाणु परीक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 2002 में, वह भारत के 11वें राष्ट्रपति बने और अपनी सादगी और ईमानदारी के लिए उन्हें जनता का राष्ट्रपति कहा गया।

सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव के अनुसार मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जे.पी.यादव, ओ.पी.पासवान, बाबूराम गोंड, जिला सचिव अंसार अहमद, बब्बन, वसी हैदर, गुड्डु, मोहम्मद असलम, राकेश चौरसिया, शिवकुमार फौजी, जीतेन्द्र यादव, अजय यादव, विशाल यादव आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News