Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, 112 पर आया कॉल, मचा हड़कंप

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर को उड़ाने की धमकी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। साइबर एक्सपर्ट और सर्विलांस टीम को तुरंत एक्टिव

Report :  NathBux Singh
Update: 2024-05-29 07:41 GMT

Ayodhya Ram Mandir ( Social Media Photo) 

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पहले एक आईडी से इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई। फिर 112 पर कॉल आई। राम मंदिर को उड़ाने की धमकी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। साइबर एक्सपर्ट और सर्विलांस टीम को तुरंत एक्टिव किया।दशहत न फैले इसलिए पुलिस ने अंदरखाने जांच की। राम मंदिर की सिक्योरिटी को अलर्ट मोड पर कर दिया। जांच हुई तो लोकेशन कुशीनगर की निकली। कुशीनगर पुलिस को मैसेज किया गया। मंगलवार शाम तक पुलिस ने धमकी देने वाले का पता लगा लिया। वह कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलुआ तकिया इलाके का रहने वाला 16 साल का लड़का है।

मंगलवार आधी रात राम मंदिर उड़ाने की धमकी देने वाले कुशीनगर के लड़के के घर पुलिस पहुंची। पता चला कि लड़का 6वीं क्लास में पढ़ता है। पुलिस उसे थाने लेकर आई है। पूछताछ कर रही है। उसकी दादी को भी पुलिस साथ लाई है। हालांकि, शुरुआती जांच में पता चला है कि नाबालिग मानसिक तौर पर स्वस्थ नहीं है।नाबालिग ने अपने इंस्टाग्राम से धमकी भरा पोस्ट किया। डायल-112 पर फोन करके कहा-राम मंदिर को उड़ा देंगे। हमारे साथ और भी लोग हैं। पुलिस लड़के को ले जा रही थी तो ग्रामीणों ने विरोध भी किया। पूछताछ में पता चला कि यूट्यूब पर वीडियो देख उसने धमकी दी।एसपी धवल जायसवाल ने बताया-शुरुआती जांच में पता चला है कि किशोर मानसिक अस्वस्थ है। उसका इलाज चल रहा है। उसने क्यों धमकी दी, किसने उकसाया। हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिवार के बारे में भी जानकारी कराई जा रही है।

Tags:    

Similar News