Ayodhya: CM योगी कल श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य का लेंगे जायजा, दर्शन-पूजन के बाद करेंगे अवलोकन

Ayodhya News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या दौरा करेंगे। इस दौरान श्रीराम मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद मंदिर निर्माण और विकास कार्यों का अवलोकन करेंगे।

Update: 2023-08-18 14:16 GMT
CM Yogi Ayodhya Visit (Social Media)

CM Yogi Ayodhya Visit : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार (19 अगस्त) को अयोध्या दौरे पर रहेंगे। सीएम योगी का जिले में दर्शन-पूजन और भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री इस दौरा हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन करेंगे। दर्शन-पूजन के बाद राम जन्मभूमि पर बन रहे राम मंदिर का काम देखेंगे। साथ ही, वहां चल रहीं परियोजनाओं के बारे में जानकारी लेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 अगस्त को करीब 11 बजे हेलीपैड से अयोध्या स्थित राम कथा पार्क पहुंचेंगे। इसके बाद, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ साकेत वासी पूज्य महंत श्रीरामचन्द्र परमहंस दास जी महाराज की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अयोध्या में 2 घंटे रहेंगे CM योगी

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी श्रीराम जन्मभूमि परिसर में दर्शन-पूजन तथा मंदिर निर्माण के कार्यों का अवलोकन करेंगे। तत्पश्चात अन्य कार्यक्रम में भाग लेंगे। सीएम योगी लगभग दो घंटे के अयोध्या प्रवास के बाद राजधानी लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। इस संबंध में अयोध्या के डीएम नीतीश कुमार (DM Nitish Kumar) के अनुसार मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर तगड़े इंतजाम किये गये हैं।

मंदिर निर्माण पर क्या बोले चंपत राय?

आपको बता दें, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय (Champat Rai) ने इसी साल जनवरी की शुरुआत में कहा था, 'अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर है। 2023 के अंत तक मूल गर्भगृह का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।'

पहले भी जायजा लेने जाते रहे हैं अयोध्या

ये पहला मौका नहीं है जब सीएम योगी अयोध्या मंदिर निर्माण कार्य का जायजा लेंगे। इस साल जनवरी और मार्च महीने में भी उन्होंने दौरा किया था। सीएम योगी पहले भी जब राम जन्मभूमि परिसर गए हैं वहां काम कर रहे श्रमिकों से भी हालचाल पूछते नजर आये हैं। मुख्यमंत्री अधिकारियों से वर्तमान समय में चल रहे कार्य की प्रगति जानेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री की एक झलक पाने की लोगों की लालसा भी देखने को मिलती रही है।

Tags:    

Similar News