Ayodhya News: रामलला के लिए महिलाओं ने भेंट किया बनारसी वस्त्र

Ayodhya News: राजधानी लखनऊ की महिलाओं ने बनारसी सिल्क के कपड़े रामलला को भेंट करने की तैयारी की है यह वस्त्र बनारस के विशेष सिल्क से बने हुए हैं जिसे लेकर महिलाएं काफी उत्सुक नजर आ रही हैं। इन वस्त्रों को कल लखनऊ से अयोध्या लेकर जाया जाएगा।

Newstrack :  Network
Update: 2024-01-16 11:41 GMT

रामलला के लिए महिलाओं ने भेंट किया बनारसी वस्त्र: Video- Newstrack

Ayodhya News: 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी में देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में रह रहे भगवान श्री राम के भक्त कर रहे है जो इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं ऐसे में राजधानी लखनऊ की महिलाओं ने बनारसी सिल्क के कपड़े रामलला को भेंट करने की तैयारी की है यह वस्त्र बनारस के विशेष सिल्क से बने हुए हैं जिसे लेकर महिलाएं काफी उत्सुक नजर आ रही हैं। इन वस्त्रों को कल लखनऊ से अयोध्या लेकर जाया जाएगा।

एक तरफ जहां रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है वहीं दूसरी तरफ लोग हर तरह से इस कार्यक्रम का साक्षी बनने के लिए अपने आप को जोड़ रहे हैं इसी क्रम में राजधानी लखनऊ की महिलाओं ने बनारस सिल्क द्वारा निर्मित हैंडमेड कपड़ों को रामलला के लिए तैयार किया है जिसे राजधानी लखनऊ से कल अयोध्या भेजा जाएगा।

रामलला के लिए विशेष रूप से बुनकरों द्वारा तैयार किया गया

महिलाओं ने बताया कि यह उत्सव उनके लिए ही नहीं बल्कि जितने भी राम भक्त हैं सभी के लिए दिवाली की तरह है, वहीं इस खुशी के मौके पर जुड़ने के लिए वह सभी उत्सुक हैं। यह वस्त्र बुनकरों द्वारा विशेष रूप से रामलला के लिए बनाए गए हैं जिन्हें महिलाएं कल लखनऊ से अयोध्या लेकर अपने आराध्या प्रभु श्री राम को भेंट करने जाएंगी।।

Tags:    

Similar News